Tarot Card Rashifal (30th august 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Aug 30, 2021 - 08:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। अपने से बड़ों का आदर करें। 
उपाय: मुसाफिरों को ठंडा मीठा जल पिलाएं।

वृष: नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखे की आशंका के बीच पुराने रोग उभरने की संभावना है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, सम्भल कर रहें। कारोबार में भी तनाव बढ़ सकता है। 
उपाय: क्रीम रंग का इस्तेमाल करें।

मिथुन: आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। दिन चिंताजनक व्यतीत होगा। अपने ईष्ट बल पर मजबूती बनाए रखें। नौकरी पेशा लोगों को कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। 
उपाय: भगवान कृष्ण की आराधना करें।

कर्क: दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात के चलते लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग के बीच श्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न करें। 
उपाय: चंडी देवी का पाठ करें।

सिंह: व्यापार में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समय के साथ अपने आचार-विचार में बदलाव करना पड़ेगा। हर मुश्किल कार्य को मुमकिन बनाएं। स्वयं के व्यवहार को बदलें। प्रेम सम्बन्ध अच्छे होंगे। 
उपाय: दो इलायची के जोड़े शिव पार्वती जी को चढ़ाएं।

कन्या: अपने आप पर विश्वास रखें, न कि दूसरों के भरोसे रहें। आलस्य के चलते नुकासान हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक होने की संभावना के बीच व्यय बढ़ेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में लाभ आशानुरूप नहीं होगा। 
उपाय: हरी चूड़ियां दान करें।

तुला: यश कीर्ति में वृद्धि के साथ ही कारोबार में लाभ बढ़ेगा। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। वाहन सुख मिलेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। 
उपाय: रस वाले फल दान करें।

वृश्चिक: दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कॅरियर में निराश न हों। नए आवास के योग बन रहे हैं। जल्द ही समय बदलेगा। 
उपाय: छोटी कन्याओं को दूध दान करें।

धनु: आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्य के तरीकों में सुधार लाएं। नौकरी पेशा लोगों को लाभ मिलेगा। 
उपाय: पीली कौड़िया जल प्रवाह करें।

मकर: कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। 
उपाय: कार्तिकेय जी को मोर पंख अर्पित करें।

कुंभ: दिनचर्या नियंत्रित रखें। कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। अपने-पराए में फर्क समझें। दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें । 
उपाय: लाल रंग का कोई भी फल भीखारी को दें।

मीन: आज शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें।वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। कम बोलें, अच्छा बोलें। धन संचय करना सही निर्णय होगा। 
उपाय: पक्षियों को बाजरा डालें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News