Tarot Card Rashifal (19th May 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, May 19, 2021 - 05:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: निवेश में वृद्धि होगी। आर्थिक सुदृढ़ता आएगी। चापलूसों और झूठे लोगों से सावधान रहें। माता से सम्पर्क बन सकता है। विदेशी धन लाभ होगा। परिवारजनों से प्रेम का भाव रखें। 
उपाय: लाल झंडा घर की छत पर लगाएं।

वृष: व्यापार में सफलता मिलेगी। कुछ कार्यों में विलम्ब होगा परन्तु कामों में सफ़लता ज़रूर मिलेगी। आपके शब्दों में इतनी परिपक्वता होनी चाहिए जिससे कि लोग आप से प्रभावित हो जाएं। 
उपाय: मिट्टी के बर्तन में दही डालकर मन्दिर चढ़ाएं।

मिथुन: मांगलिक अवसरों पर जाने का निमंत्रण आएगा। किसी लकी व्यक्ति का आगमन जीवन में होगा। सफलता प्राप्त होगी। धन के साधन बनेंगे। व्यापार में उधार देना पड़ सकता है। पिता के साथ शुरू किए काम में अड़चने आ सकती हैं।
उपाय: घर में मनी प्लांट न लगाएं।

कर्क: राजनीति से जुड़े लोगों को कड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा। इस समय परिस्थिति काफी संघर्षपूर्ण हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। दिन में घर से बाहर निकलने से सेहत खराब होने का खतरा रहेगा। 
उपाय: पीले वस्त्र कान्हा जी को चढ़ाएं।

सिंह: हर काम में कोई न कोई रुकावट आएगी। यात्रा में भी अधिक सफ़लता प्राप्त नहीं होगी। धन की स्थिती संतोषजनक रहेगी। किसी से पैसा निकलवाने के लिए सख्ती से काम लेना पड़ेगा। 
उपाय: अनार का दान करें।

कन्या: संपत्ति से जुड़े मामलों में अभी परेशानी बनी रहेगी। संतान की हर फरमाइश को पूरा करना आपको धन के अभाव की और लेकर जा सकता है। अपने लोगों से विश्वासघात मिलने की संभावना है। साथ के लोग आपकी आलोचना कर आपको आहत कर सकते हैं। 
उपाय: बताशे मन्दिर में चढ़ाएं।

तुला: कारोबार में कोई बदलाव लाने की ज़रूरत है। समय के साथ-साथ परिवर्तन लेने से व्यापार में वृद्धि होती है। धन संचय करने के योग हैं। नौकरी में हालात अच्छी नहीं होगी। काम को मन लगा कर करने पर आपके परिश्रम की सराहना मिलेगी। 
उपाय: काले चने दान करें।

वृश्चिक: विद्या प्राप्ति के लिए स्थान परिवर्तन करने की बात अभी टल सकती है। विवाह से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। भाई से सहायता मिलेगी। लोन से सम्बन्धित कागज़ी मामलों में समय लग सकता है। 
उपाय: मां भगवती को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।

धनु: पिता से किसी जटिल विषय पर सहमति बनेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखने से समस्या हल हो सकती है। सरकारी कामों में व्यस्त रहेंगे। किसी प्रकार का आरोप लगने के योग हैं। अपने मन की योजनएं दूसरों को न बताएं। 
उपाय: शंखनाद करें।

मकर: शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। घरवालों का विरोध सहना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्ध अच्छे होंगे। कोई बड़ा आर्डर हाथ लगेगा। ग्राहकों की गिनती भी बढ़ेगी। धन संचय करना इस समय सर्वोत्तम निर्णय है। 
उपाय: गंगा जल से दांत साफ करें।

कुंभ: आत्मविश्वास की कमी के कारण आप कई मौके हाथ से गवा सकते हैं। माता पिता पर सदैव के लिए निर्भर रहना अच्छा नहीं है। संतान से जुड़ी कोई चिंता आज ख़त्म होगी। अतिथि का आगमन घर के माहौल को बदल सकता है। 
उपाय: मछलियों को दाना डालें।

मीन: पुराने रुके कार्यों को आगे बढ़ाने का समय आ गया है। आपको सफलता के साथ लाभ भी होगा। संपत्ति से जुड़े लोगों को बहुत समय के बाद कोई बड़ी डील सफल होती नजर आएगी। जीवनसाथी से सहयोग बनाए रखें। 
उपाय: मूली का दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News