Tarot Card Rashifal ( 09th May 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, May 09, 2021 - 11:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: प्रोजेक्ट समय पर पूरा होगा। विश्वासपात्र लोगों को अपने से दूर न करें। नौकरी की ऑफर आएगी। परन्तु अपेक्षित वेतन नहीं मिलेगा। रिश्तेदारी में तनाव बन सकता है। शिक्षा संस्थानों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। 
उपाय: छोटी बहन को पर्स उपहार में दें।

वृष: उद्योग में निर्यात में बाधा आ सकती है। उतपादन भी प्रभावित हो सकता है। अच्छे मित्रों और सज्जन व्यक्ति से लाभ मिलता रहेगा। अधिक ब्याज पर धन न उधार लें। नौकरी पेशा लोगों को भी आर्थिक तंगी साहनी पड़ सकती है। 
उपाय: चुकंदर का दान करें।

मिथुन: व्यावसाय में जटिलता बढ़ सकती है। अकाउंट्स में कुछ गड़बड़ी की आशंका है। अंधा विश्वास न करें। जीवन साथी से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। जीवन में सकारात्मकता बनाएं रखें। 
उपाय: मूली दान करें। 

कर्क: जितने भी आर्थिक निर्णय दूसरों के प्रभाव में आकर लेंगे उसमे नुकसान ही होगा। अपने काम में अपना वर्जस्व बनाए रखें। मन किसी बात को लेकर अशांत रह सकता है। पिता की बातों को दिल पर न लगाएं। स्वास्थ्य प्रति सजग रहें। 
उपाय: मावा अपनी माता को खिलाएं।

सिंह: कला के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। लोगों का आकर्षण आप की तरफ बढ़ेगा। दवाई पर धन खर्च होगा। सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु धन लाभ मिलेगा। बड़ों की देखरेख में घर का कार्यभार सौंप कर आप कैरियर की तरफ अग्रसर हो सकते हैं।
उपाय: सूर्य नमस्कार करें।

कन्या: बड़ी बहन से सहयोग मिलेगा। रिश्तों में कड़वाहट कम होगी। उच्च पद प्राप्ति में अभी समय लगेगा। कैरियर की चिंता बनी रहेगी। स्थान परिवर्तन भी टलने की उम्मीद है। रक्तचाप से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। ध्यान रखें। 
उपाय: कांटेदार पौधे न लगाएं।

तुला: सेहत में सुधार रहेगा। जीवन साथी पाने की कामना जल्द ही पूरी होगी। अपनों से सम्पर्क बढ़ेगा। ऑनलाइन कामों में अधिक व्यस्तता बढ़ेगी। रूपए की स्तिथि संतोषजनक रहेगी। किसी बात को लेकर इंसेक्योरिटी बनी रहेगी।
उपाय: नीम की दातुन करें।

वृश्चिक: वाणी की मधुरता आपको कई लाभ दिला सकती है। बड़े अफसरों से सम्पर्क बढ़ेगा। चाटुकारिता से लाभ मिलेगा। धन संचय करने में मदद मिलेगी। नौकरी की तलाश जारी रहेगी। विवाह में विलम्ब हो सकता है। 
उपाय: गुलकंद लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।

धनु: आध्यात्मिक स्तर पर नाम कमा सकते हैं। किसी संगठन में उच्च पद की प्राप्ति होगी। सौंदर्य बढ़ाने को लेकर चिंता बनी रहेगी। आपने आप में आत्मविश्वास की कमी न होने दें। अधिक धन खर्च करने पर परेशानी हो सकती है। 
उपाय: पीले वस्त्र धारण करें।

मकर: जमा पूंजी में वृद्धि के योग हैं। सोने के गहनों को खरीदारी हो सकती है। माता से किसी बात पर असहमति की स्तिथि बनेगी। पिता का साथ मिलेगा। भागीदारी से लाभ होगा। सट्टा वा लॉटरी में अधिक धन ना लगाएं। 
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ: धन लाभ मिलेगा। कर्ज़ चुकाने के लिए भी अच्छा समय है। प्रॉपर्टी बनने के अच्छे योग हैं। सरकारी कामों में तनाव मिल सकता है। प्रेमी से अलगाव की स्तिथि बन सकती है। सनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। 
उपाय: कमलगट्टे की माला लक्ष्मी जी को समर्पित करें।

मीन: शुभ कार्यों में दिन बीतेगा। किसी के आधीन होकर काम करना पड़ सकता है। व्यापार में कोई विशेष सुधार नहीं दिख रहा है। फिर भी उचित धन प्राप्त होगा। यात्रा स्थगित करना ही उचित रहेगा। वाहन इत्यादि पर धन खर्च होगा। 
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News