Tarot Card Rashifal (21st july 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jul 21, 2021 - 08:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: वेतन बढ़ने की आपकी उम्मीद बढ़ सकती है। व्यापार में उन्नति होगी। प्रेम विवाह करने में सफलता मिलेगी। धन खर्च होने के कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा। अतीत की भूलों से शिक्षा लें। 
उपाय: काली मिर्च दान करें।

वृष: अनुचित कार्यों से सम्मान में हानि हो सकती है। कई प्रकार की मुश्किलें सामने आ सकती हैं। व्यापार में आपके मजदूर समस्या खड़ी कर सकते हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग हैं। 
उपाय: हरी इलायची मंदिर में चढ़ाएं।

मिथुन: गले से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। उचित चिकित्सा लें। जॉब की तलाश जारी रहेगी। व्यापार में निवेश करना शुभ रहेगा। चचेरे भाइयों से ज़मीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है।
उपाय: मूंग साबूत पक्षियों को डालें।

कर्क: आपका मन किसी बात को लेकर इमोशनल हो सकता है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। धन आने की आशा बढ़ेगी। अच्छी लीडरशिप से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। 
उपाय: गंगा जल से स्नान करें।

सिंह: जॉब से आपका मन ऊब सकता है इसलिए काम के तरीकों में परिवर्तन लाएं। व्यापार में सफलता मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आंखों सम्बन्धी कोई परेशानी आ सकती है। 
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या: आज आपका दिन मंगल कार्यों में व्यस्त रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों के काम के प्रति उत्साह रहेगा। मनचाहा जीवनसाथी पाने की ख्वाहिश पूरी होगी। स्वास्थ्य संबंधी अधिक ध्यान दें। 
उपाय: आंवला विष्णु जी को समर्पित करें।

तुला: दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार मिलने से होगी। नौकरी पाने के अवसर मिलेंगे। प्रेम प्रसंगों में तनाव कम होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। भाई का सहयोग मिलेगा। 
उपाय: पनीर दान करें।

वृश्चिक: समय से पहले ही आपका कोई कार्य पूर्ण होगा। व्यापार में उन्नति होगी। जॉब में कुछ दिक्कत आ सकती है। विद्या प्राप्ति के लिए अच्छा योग है। बड़ों का साथ मिलेगा। 
उपाय: चीनी दान करें।

धनु: आप घर में कोई बड़ा बदलाव ला सकते हैं। जिससे जीवन में बड़ा परिवर्तन आएगा। व्यापार में उधारी न करें। धन की आवक ठीक रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी अधिक ध्यान रखें। 
उपाय: नील पानी में विसर्जित करें।

मकर: पिता के व्यवसाय में आपका विशेष योगदान रहेगा। नया काम हाथ में लेने के लिए दिन शुभ है। मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी में उन्नति के योग हैं। बहन का अच्छा सहयोग मिलेगा। 
उपाय: गन्ने का रस किसी मजदूर को पिलाएं।

कुंभ: जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। उनकी सहायता से आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। ससुराल से कुछ तनाव रह सकता है। पार्टनरशिप में लाभ मिलेगा।
उपाय: हरा चारा गौशाला में दान करें।

मीन: किसी मित्र से अच्छी मुलाकात होगी। कुछ उपहार मिलने की संभावना है। आपके कहीं यात्रा के भी योग हैं। मित्रता में धन का लेन-देन न करें। नौकरी के लिए इंटरव्यू सफल रहेगा। 
उपाय: कद्दू धर्म स्थान में चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News