Tarot Card Rashifal (23rd April 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Apr 23, 2021 - 09:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है। इस समय आपको ज़रूरत से अधिक धन खर्च करना अच्छा नहीं होगा। नौकरी में कुछ तब्दीली आ सकती है। महिला मित्रों का विशेष सहयोग मिलेगा। 
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

वृष: किसी समारोह में सम्मिलित होने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में निवेश करने की आवश्यकता पड़ सकती है। बिना विचार किए किसी अनजान व्यक्ति से पैसे का लेन-देन न करें। 
उपाय: पंचाक्षरी मंत्र का 108 बार जाप करें।

मिथुन: रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। सौंदर्य प्रसाधन पर धन खर्च होगा। अपने जीवन में अनुशासन लाने की जरूरत है। व्यापार में किसी करीबी का साथ मिलेगा। धन अर्जन के लिए पुराने लिंक्स को फिर से इस्तेमाल करें। 
उपाय: बिल्व पत्र गंगा जल से धो कर शिव जी को चढ़ाएं।

कर्क: रुपए की आई चलाई होती रहेगी। व्यापार में तेज़ी से बदलाव आ सकता है। छोटी यात्रा के योग हैं। व्यापारिक यात्रा लाभ दिलाएगी। उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। 
उपाय: नवग्रह मंत्र का जाप करें।

सिंह: स्वभाव में गर्मी रिश्ते प्रभावित कर सकती है। मन को शांत रखने के लिए कुछ समय एकांत में या फिर किसी अच्छे मित्र के साथ बातचीत करके निकालें। 
उपाय: पर्स में अपने इष्ट का चित्र रखें।

कन्या: बॉस से किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है। व्यापार क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। ज्ञान वृद्धि के लिए आपको   नए-नए लोगों से मुलकात करनी चाहिए। किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। 
उपाय: पालक गौ माता को खिलाएं।

तुला: नौकरीपेशा लोगों को काम-काज में तरक्की मिलेगी। व्यापार में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। प्यार में सफलता प्राप्त होगी। किसी का प्रपोजल आने की संभावना है। भागीदारी से लाभ मिलेगा। 
उपाय: गुड़ की मिठाई बांटें।

वृश्चिक: व्यापार में बहनोई का हस्तक्षेप नुकसान देगा। अपने आप को थोड़ा कठोर रखने की कोशिश करें। अपनी कीमती वस्तुओं का खास ध्यान रखें। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। माता का विशेष लाभ व सहयोग मिलेगा। 
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु: सेहत से जुड़ी कुछ गम्भीर समस्या खड़ी हो सकती है। हॉस्पिटल में चक्कर लगाने के भी योग हैं। आपको धन के फैसले लेने से पहले अपने जीवनसाथी का परामर्श अवश्य लेना चाहिए। ऐसे लोगों से दूरी रखें, जिनका सम्पर्क आपके शत्रुओं से होगा। 
उपाय: मक्की दान करें।

मकर: नियत के साफ लोग सदैव आपकी सहायता करेंगे और जिनसे आपको कोई खतरा नहीं होगा। अपने सरकारी कामों में आप अपने पिता की सहायता व राय ले सकते हैं। अच्छे लाभ के लिए व्यापार का तरीका बदलने की ज़रूरत है। 
उपाय: किताबें दान करें।

कुंभ: आपकी सोच व व्यक्तित्व से प्रभावित होकर लोग आपके सम्पर्क में आ सकते हैं। आपका अधिक समय मनोरंजन के साधनों में बीतने वाला है। पिता के काम में सहयोग देना अच्छा लाभ देगा। 
उपाय: चरी गायों को डालें।

मीन: धन की आवक सामान्य रहेगी परन्तु नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए अपने घर के सदस्यों के साथ तालमेल रखें। माता के स्वस्थ्य में गिरावट आ सकती है।
उपाय: जायफल मां काली को चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News