Tarot Card Rashifal (15th April 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Apr 15, 2021 - 08:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: कोई बड़ी परेशानी से मुक्त होंगे। सुख की नींद आएगी। संतान की तरक्की के अच्छे योग हैं। विद्वान व्यक्तियों का साथ मन को भी शांत करेगा। व्यापार से अच्छा लाभ होगा। पुश्तैनी जायदाद का मसला आगे लम्बा खींच सकता है। 
उपाय: कुएं के पानी में दूध गिराएं।

वृष: ससुराल से कुछ परेशानी मिल सकती है। निस्वार्थ भाव से की सेवा कभी विफल नहीं जाती। व्यापार में उतार-चढाव रहेगा। नौकरी में भी कोई विशेष लाभ नहीं दिखेगा। फिर भी घर का गुज़ारा ठीक चलेगा।
उपाय: जौं दान करें।

मिथुन: किसी की गारंटी भरना नुकसान दे सकता है। पैसों के मामले में सख्त रहें। आपको पहले से अधिक लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। मधुर वाणी से अपने काम निकालने की कला सीखें। 
उपाय: कच्चा दूध मल कर नहाएं।

कर्क: व्यापार में उन्नति होगी। निवेश की लिए उपयुक्त समय है। सरकारी कामकाज में तरक्की हो सकती हैं। माता के स्वस्थ्य पर धन खर्च हो सकता है। नई योजनाएं बनने वाली हैं।
उपाय: बर्फी का भोग भगवान शंकर को लगाएं।

सिंह: ज़मीन-जायदाद से धन कमाने के अच्छे योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल में कुछ दिक्कत हो सकती है। धन के लिहाज़ से समय सामान्य रहेगा। शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा दिन है। 
उपाय: किताबें दान करें।

कन्या: नई तकनीकी शिक्षा प्राप्ति हेतु यात्रा करनी पड़ेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। इस समय धन की स्थिति संतोषजनक रहेगी परन्तु भविष्य की चिंता सताएगी। अपने परिवार का सहयोग लें। 
उपाय: छोटी कन्याओं को भोजन कराएं।

तुला: नौकरी की तलाश ख़त्म होने वाली है। किसी मित्र की सहायता से अच्छी जगह जॉब लग सकती है। व्यापार में पिता की सहायता करने से आप को भी लाभ होगा और अनुभव भी बढ़ेगा। 
उपाय: रोटी का पहला ग्रास अग्नि को समर्पित करें।

वृश्चिक: अच्छे लोगों के सानिध्य से आपके कई बिगड़े कम बन सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए दिन ठीक रहेगा। नौकरी पाने के लिए अभी कुछ देर और इंतजार करना होगा। अच्छी ऑफर के लिए दूसरे शहर कोशिश करें। 
उपाय: चीनी दान करें।

धनु: खोई हुई प्रतिष्ठा वापिस पाने के लिए समाज में अच्छे कार्य करने पड़ेंगे। कई बार आपके शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। धन अर्जन के लिए मेहनत करते रहें। सफलता जरूर मिलेगी।
उपाय: केसर का तिलक लगाएं।

मकर: छात्रों के लिए कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आपको अनेक प्रकार की जॉब ऑफर मिल सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लें। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां आ सकती हैं। 
उपाय: गेहूं दान करें।

कुंभ: दिन की शुरुआत किसी से बहस से हो सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। बहन के घर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भविष्य में आपको आर्थिक तंगी न हो इसलिए अब से ही अपने व्यय को कम रखें। 
उपाय: गेरू दान करें।

मीन: घर में किसी का स्वास्थ्य अधिक बिगड़ सकता है। पहले से सावधानी बरतें। धन के स्रोत में कमी आ सकती है। किराएदार आपको परेशान कर सकते हैं। कागज़ी मामलों में लापरवाही न करें। 
उपाय: बताशे मन्दिर चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News