Tarot Card Rashifal (13th April 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Apr 13, 2021 - 09:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी। नौकरी के लिए थोड़ी भागदौड़ बढ़ सकती है। धन संचय करने की अधिक कोशिश करनी पड़ेगी। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अपने मन में संशय न आने दें। 
उपाय: केसर का सेवन करें।

वृष: बहुत समय से आप जिस प्रतियोगिता में सफलता का प्रयास कर रहे हैं। वे आपको शीघ्र ही मिलने वाली है। घर के सुख- साधनों में धन व्यय होगा। पिता के काम में हाथ बंटाना नए अनुभव देगा। 
उपाय: आलू दान करें।

मिथुन: बहन-भाइयों में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। व्यापर में किसी का हस्तक्षेप आपको नुकसान देगा। आय बढ़ाने के लिए सहयोगी का साथ अवश्य लें। घर में कोई निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। 
उपाय: मजदूरों को जलेबी खिलाएं।

कर्क: स्थाई नौकरी पाने के लिए आपको अपने सीनियर की खुशामद करनी पड़ेगी। व्यापार में भागीदारी अधिक तनाव बढ़ा सकती है। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। पुत्र के जीवन में अधिक दख़ल देना रिश्तों में तनाव लाएगा। 
उपाय: खीर छोटी कन्याओं को दें।

सिंह: व्यापार में उन्नति होगी। भाग्य साथ देगा। किसी लकी व्यक्ति की जीवन में एंट्री होगी। धन की आवक सामान्य रहेगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना लाभदायक सिद्ध होगा।
उपाय: मखाने दान करें।

कन्या: वाणिज्य में अधिक निवेश करने का विचार बन सकता है। माता से अपने मन की बातें शेयर करे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी होने के कारण लोगों को आपके सम्पर्क में रहना अधिक अच्छा लगेगा। 
उपाय: खट्टी मीठी गोलियां बच्चों को खिलाएं।

तुला: घर मकान कि खरीदारी का मन बन सकता है। कागज़ी कार्यों को बड़ी ही ध्यान और सजगता से करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जीवन में रोमांच आएगा। किसी मित्र का सानिध्य प्राप्त होगा। 
उपाय: कमल के पुष्प मां लक्ष्मी को अर्पित करें।

वृश्चिक: प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। आत्मबल से बड़ी उलझनों को भी सुलझाया जा सकता है। धन की तंगी थोड़ा तनाव देगी। व्यय को बढ़ने न दें। किसी यात्रा पर जाने की प्लांनिंग कैंसिल हो सकती है। 
उपाय: लाल वस्त्र धारण करें।

धनु: घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी को उपहार देने में धन खर्च होगा। धार्मिक भावनाओं में वृद्धि होगी। आपकी ख्याति बढ़ेगी। अच्छे मित्रों का साथ खुशी देगा। 
उपाय: केसर का तिलक लगाएं।

मकर: दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। सरकारी कामों में व्यस्त रहेंगे। उच्च पद लाभ मिलेगा। चापलूसों से सावधान रहें। कोई भी अनैतिक कार्य बदनामी का कारण बनेगा। 
उपाय: मीठा दान करें।

कुंभ: मानसिक वेदना के कारण आपके निर्णय लेने की क्षमता पर प्रभाव पड़ेगा। योग और ध्यान का सहारा लेना लाभ देगा। व्यावसाय में कुछ तेज़ी आएगी। धन उधार लेने के भी योग बन रहे हैं। बच्चों के साथ समय बिताएं। 
उपाय: सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं।

मीन: सरकारी काम बनेंगे। आपकी समाज में छवि और भी अच्छी बनेगी। मित्रों पर धन खर्च होगा। व्यापार सामान्य गती से चलेगा। प्रेम सम्बन्ध सफल होंगे। लव मैरिज की बात आगे बढ़ सकती है। 
उपाय: दूध से रूद्राभिषेक करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News