Tarot Card Rashifal (7thApril 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 07, 2021 - 09:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर देगा। भूमिगत पदार्थों के व्यापार से लाभ होगा। दिन में थोड़ी व्यस्तता रहेगी परन्तु शाम के समय कहीं घूमने का प्रोग्राम बनेगा। 
उपाय: पुस्तकें बच्चों को दान करें।

वृष: सर्जिकल काम से लाभ मिलेगा। थोक व्यापारियों के लिए दिन खर्चे वाला होगा। नौकरी पेशा लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। किसी प्रकार की दवाई पर धन खर्च होगा। आपका सद्व्यवहार आपको भविष्य में अच्छे परिणाम देगा। 
उपाय: सफेद चरी दान करें।

मिथुन: राजनीति के क्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा। विद्या से लाभ मिलेगा। आमदनी के लिए दिन सामान्य और नौकरी तलाश करने वालों के लिए दिन आशापूर्णा रहेगा। 
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कर्क: आज आपका दिन भूमि सम्बन्धी कार्यों में व्यस्त रहेगा। संतान पक्ष से आपकी चिंता बनी रहेगी। उनका हठी स्वभाव आपको परेशान करेगा। आय के नए रास्ते भी खुलेंगे। 
उपाय: लाल वस्त्र अपने भाई को भेंट करें।

सिंह: कैरियर में तरक्की के योग हैं। रूप-सज्जा के साधनों में धन खर्च होगा। किसी गर्भवती महिला की सहायता आपको सुकून देगी। चमड़ी सम्बन्धी कोई रोग परेशान करेगा। 
उपाय: देसी घी का दीपक अपने इष्ट के आगे जलाएं।

कन्या: व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। पिता के व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। जॉब ऑफर जो भी मिले उसे एक्सेप्ट कर लें। 
उपाय: 100 आटे की गोलियां मछलियों को डालें।

तुला: साथी के शक्की मिजाज के कारण थोड़ी अनबन हो सकती है। गुस्से पर कंट्रोल रखें। आमदनी के अच्छे योग हैं। उधार मांगने पर किसी को धन न दें। 
उपाय: नीली चूड़ियां जमीन में दबाएं।

वृश्चिक: रोजगार के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। सहजता से कुछ भी प्राप्त नहीं होगा। सरकारी आवास मिलने का शुभ समाचार आपको प्रसन्न करेगा। आपको कई विभिन्न लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। 
उपाय: बकरी को हरा चारा डालें।

धनु: न्यायिक मामलों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी से धन कमाने की आपकी योजना सफल रहेगी। प्रेम प्रसंगों में थोड़ी दूरी बढ़ रही है। आपको आपस में बातचीत बन्द नहीं करनी चाहिए। 
उपाय: इलायची मंदिर चढ़ाएं।

मकर: किसी मजाकिया व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। जिसका व्यक्तित्व आपको प्रभावित करेगा। आपको अपने जीवन में हर अनुभव से कुछ सीखना चाहिए। 
उपाय: मजदूरों को चाय पिलाएं।

कुंभ: उच्च स्तरीय शिक्षा के अवसर मिलेंगे। नए काम को सीखने से लाभ मिलेगा। अपने किसी सहायक पर कार्यभार सौंप कर आप कुछ चिंता मुक्त हो सकते हैं। 
उपाय: मक्की दान करें।

मीन: परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आपको अपने सपनों को पूरा करने में अपने पिता की सहायता लेनी पड़ेगी और उनका साथ आपको लाभ देगा। 
उपाय: काले चने दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News