Tarot Card Rashifal (30th March 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Mar 30, 2021 - 08:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज आपका दिन किसी नये काम की तलाश में गुजरेगा। घर ज़रूरत की वस्तुओं पर आवश्यकता से अधिक धन खर्च होगा और जमा पूंजी में भी कमी आ सकती है। पिता तुल्य किसी व्यक्ति का साथ लाभ देगा।

उपाय: बैंगन दान करें।

वृष: आज आपके स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।
उपाय: कौए को दही डालें।

मिथुन: व्यापार उन्नत रहेगा। घर में पैसे की स्थिति ओर मजबूत होगी। धार्मिक संस्थाओं से सम्मान प्राप्त होगा। केवल आपका बातचीत का तरीक़ा बदलने से लोग आपके मुरीद हो जाएंगे। 
उपाय: गधे को ब्रेड डालें।

कर्क: मित्रों के साथ मस्ती करते समय खास ध्यान रखें। धन ओर वाहन के प्रति सावधानी बरतें। अपने किसी करीबी रिश्तेदार से धन की सहायता मिल सकती है। सर्वाइकल की समस्या बढ़ेगी। 
उपाय: गुड़ दान करें।

सिंह: मेहनत का अच्छा फल आपको ज़रूर मिलेगा। जीवन में सकारात्मकता बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों को मन से लगाने से स्ट्रैस बढ़ेगा। आय की स्थिति अच्छी रहेगी। धन संचय का अधिक प्रयास करें।
उपाय: पीपल को जल चढ़ाएं।

कन्या: आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। कोर्ट के मामलों में भी राहत मिलेगी। किसी से धन वापस मिलने के भी योग हैं। जीवन शैली में सुधार करना चाहिए। जिससे स्वास्थ्य में कोई परेशानी न हो। 
उपाय: दो रंगे पशु को भोजन कराएं।

तुला: परेशानियों में भी आप ईश्वर की कृपा को अपने ऊपर महसूस करेंगे। माता या माता तुल्य किसी स्त्री के साथ से कई कार्य सिद्ध होंगे। उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए समय अनुकूल है। 
उपाय: मीठी रोटी अपने इष्ट को भोग लगाएं।

वृश्चिक: अपनी सन्तान के कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए किसी अधिकारी की सहायता लेनी पड़ेगी। अर्थ व्यस्था थोड़ी मध्यम गती से आगे बढ़ेगी। पैसों का लेन-देन सामान्य रहेगा। 
उपाय: लोहे का चिमटा दान करें।

धनु: समय का सदुपयोग करें। शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों के लिऐ नई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। साज-सज्जा के समान पर धन खर्च होगा। परिवार में किसी को डाक्टर की ज़रूरत पड़ सकती है। 
उपाय: आवंला विष्णु जी को चढ़ाएं।

मकर: संतान के विवाह कार्यों में सफलता मिलेगी। धन खर्च होने के साथ-साथ आगमन भी होगा। विद्यार्थी वर्ग को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। 
उपाय: किसी धर्म स्थान पर पुस्तकें चढ़ाएं।

कुंभ: कहीं यात्रा की सोच रहे हैं तो आपको कुछ समय के लिए प्लान टालना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंगों में खटास आ सकती है। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए अपना नज़रिया बदलें। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। 
उपाय: हरी मिर्च किसी लंगर में दान करें।

मीन: रोचक परिवर्तन आपका इंतज़ार कर रहे हैं। नए नए लोगों से सम्पर्क बनेगा। मन में एक अलग ही उत्साह रहेगा। संगीत में विशेष रुचि बनेगी। व्यवसाय में भी सफतापूर्वक काम होंगे।
उपाय: कपड़े धोने वाला नील बहते पानी में छोड़ें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News