Tarot Card Rashifal (22ndMarch 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Mar 22, 2021 - 07:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन व्यापार से जुड़ी किसी समस्या से राहत मिलेगी। जॉब से संबंधित कोई ऑफर हाथ लगेगी। निवेश की स्थिति भी बन रही है। शेयर मार्केट में लिया गया रिस्क नुकसान देगा।
उपाय- चरी गाय माता को डालें। 

वृषभ- आज किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा। व्यापार में धन की तंगी महसूस हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए उच्च अधिकारियों के द्वारा कोई निवेश का पालन करना पड़ सकता है। 
उपाय- बूंदी हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं।

मिथुन- आज का दिन कहीं खरीदारी की प्लानिंग बन सकती है। छात्रों का अधिक धन खर्च होगा। बैंक में काम करने वालों के लिए दिन थोड़ा व्यस्तता भरा रहेगा। प्रेमियों के लिए दिन थोड़ा रोमांचक रहेगा।
उपाय- उड़द की दाल दान करें।

कर्क- माता के स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित किसी मामले में विवाद बढ़ने की संभावना है। मन में पैसों को लेकर शंका बनी रह सकती है। धन का निवेश करने से पहले किसी विद्वान से सलाह लें। 
उपाय- लस्सी का दान करें।

सिंह- व्यापार में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। उत्पादन से जुड़े लोगों के लिए कोई नया ऑर्डर मिलने के योग हैं।आपका रुझान कला के प्रति अधिक रहेगा। बड़े भाई से बहस की स्थिति बन सकती है।
उपाय- मसूर की दाल हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं।

कन्या- परीक्षा में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन रोमांचक रहेगा। व्यापार में किसी महिला मित्र की सहायता लाभ देगी। अस्पताल में आना-जाना हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। 
उपाय- आंकड़े के पौधे पर 1 रुपए का सिक्का चढ़ाकर नमस्कार करें। 

तुला- आज का दिन व्यापार में धन बढ़ोतरी के साधन बढ़ेंगे। विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। बहन या बुआ का विशेष सहयोग मिलेगा। किताबी ज्ञान आपको लाभ दिलवाएगा। 
उपाय- श्री हरि विष्णु के मंदिर में मीठा पेठा चढ़ाएं।

वृश्चिक- आज प्रेम से जुड़े किसी मामले में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करने के तरीके में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए कोई विशेष उपलब्धि हाथ लगेगी। अपने किसी प्रिय से मुलाकात होगी।
उपाय- छोटे बच्चों को खट्टी-मीठी टॉफियां दें।

धनु- किसी बड़े परिवर्तन के आने की संभावना है। व्यवसाय से जुड़ी कोई यात्रा लाभ देगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। घर के किसी सदस्य का धन व्यापार में लगाने से लाभ होगा। 
उपाय- बाजरा पक्षियों को डालें। 

मकर- आज किसी के साथ पार्टनरशिप में किया गया काम लाभ देगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग आपको दूरगामी लाभ देगा। अपने किसी प्रिय से दूरी बढ़ सकती है। जीवन में किसी पर भी जरूरत से अधिक विश्वास नुकसान देगा।
उपाय- नारियल का तेल और सफेद फूल लक्ष्मी मंदिर में चढ़ाएं।

कुंभ- बहुत देर से चल रहे प्रयत्नों के बाद आज आपका कोर्ट से संबंधित कोई मसला सुलझेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। अपने साथी के मन की बात समझने की कोशिश करें। 
उपाय- श्रृंगार का सामान मां पार्वती को चढ़ाएं।

मीन- आज का दिन धन अर्जन के प्रयास सफल होंगे। किसी से धन उधार वापिस मिलने की संभावना है। पिता के सहयोग से व्यापार में कुछ नया करने की योजना बन सकती है। आपके कला जगत से जुड़े रहने से प्रसिद्धि प्राप्त होगी।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जलेबी दान करें। 

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News