Tarot Card Rashifal (18th March 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Mar 18, 2021 - 09:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपको व्यापार से जुड़ा कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लेगा। सेहत का खास ध्यान रखें। पुराने मित्र से धन लाभ होने की संभावना है। जॉब से रिलेटिड कोई अच्छी आॉफर मिलेगी।
उपाय- नागकेसर शिव मंदिर में चढ़ाएं।

वृष- आज का दिन आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कोई बहुमूल्य चीज़ को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। ननिहाल पक्ष के साथ किसी विवाद में न पड़ें। हड्डियों से संबंधित कोई समस्या आएगी। 
उपाय- कादम्बरी के फूल अपने इष्ट को अर्पित करें। 

मिथुन- आज का दिन किसी बुजुर्ग महिला से लाभ मिलेगा। महिला बॉस भी आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकती है। माता की सेहत का खास ध्यान रखें। इंटरव्यू के लिए अगर जा रहे हैं तो कशमकश की स्थिति बनी रहेगी।
उपाय- मिट्टी के बर्तन में शहद डालकर मंदिर के पुजारी को दें।

कर्क- विदेश संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। विदेशी धन की भी प्राप्ति हो सकती है। निवेश की स्थिति बनेगी। बैंक से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी प्रिय से मुलाकात होगी। 
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।

सिंह- दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। घर की साज-सज्जा पर धन खर्च करने की प्लानिंग हो सकती है। अपने पिता के साथ किसी विवाद में उलझने से बचें। व्यापार में मुनाफा होने के योग हैं। 
उपाय- गन्ने के रस की खीर बनाकर विष्णु मंदिर में चढ़ाएं। 

कन्या- आज का दिन आप में धन अर्जन करने की लालसा बढ़ेगी। जल्दबाजी में कोई फैसला न करें, नुकसान हो सकता है। नौकरी के लिए किसी विश्वसनीय व्यक्ति का आश्वासन मिलेगा। उदर से संबंधित समस्या हो सकती है। 
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं। 

तुला- आज के दिन शारीरिक कमजोरी या थकान रह सकती है। पारिवारिक मसलों में मन उलझा रहेगा। कार्य स्थल पर स्थितियां सामान्य बनी रहेगी। कार्य प्रणाली में विशेष परिवर्तन लाएं। विद्यार्थीयों के लिए दिन अधिक महत्वपूर्ण रहेगा।
उपाय- कच्चे कोयले दान करें। 

वृश्चिक- आज काम से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। अपने संबंधियों के साथ किसी विवाद में उलझ सकते हैं। करियर से संबंधित निर्णय लेते समय असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। दो तरफा धन अर्जन की सोच रख सकते हैं।
उपाय- सरसों के तेल का दीपक बरगद के पेड़ के नीचे लगाएं। 

धनु- आज लेखन से संबंधित कोई विशेष उपलब्धि हाथ लगेगी। समाज में मान-समम्न बढ़ेगा। आपके घर में किसी अतिथि के आने की स्थितीयां बन सकती हैं। लव रिलेशन में रोमांस बढ़ेगा।
उपाय- धागे वाली मिश्री छोटे बच्चों को दें।

मकर- आज का दिन व्यवसाय में कोई विशेष निर्णय लेने के लिए अच्छा रहेगा। कई रुके हुए काम सफल होंगे। कोर्ट से संबंधित समस्याएं थोड़ी टल सकती हैं। कोई धार्मिक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। 
उपाय- हनुमान जी के मंदिर में तिल के तेल का दीपक लगाएं। 

कुंभ- आज का दिन व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जॉब से संबंधित चिंता बनी रह सकती है। धन से रिलेटीड समस्याएं आ सकती हैं। परिवार में किसी के स्वास्थ्य पर धन खर्च होने की स्थिति बन रही है। अपनी जीवनशैली का विशेष ध्यान रखें।
उपाय- तांबे की अंगूठी धारण करें।

मीन- फाइनेंस से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। बैंक से रिलेटीड लोन आदि की प्रकिया सफल हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए परिक्षा में सफलता के योग हैं। टेक्निकल काम सीखने की योजना बन सकती है।
उपाय- साबुत मसूर आंकड़े के पौधे पर चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News