Tarot Card Rashifal (12th March 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Mar 12, 2021 - 09:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज आपको अपने परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य की अधिक चिंता रह सकती है। अस्पतालों में खर्च किया गया धन आपको तकलीफ देगा। परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
उपाय- मूंगफली दान करें।

वृष- आज प्राॉपर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। किसी नए व्यापार की योजना बन सकती है। अपने बॉस के साथ रिलेशनशिप अच्छे रखें। स्वास्थ्य में चल रही परेशानी से राहत मिलेगी।
उपाय- सफ़ेद फूल मंदिर में चढ़ाएं।

मिथुन- आज आपको रिलेशनशिप में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी। संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। छाती संबंदित रोग होने की संभावना है। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे।
उपाय- पीले रंग का इस्तामाल करें।

कर्क- आज आय संबंधित अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जॉब संबंधित कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले सूझवान व्यक्ति का परामर्श जरूर लें।
उपाय- शिव मंदिर में दूध चढ़ाएं।

सिंह- काम में व्यस्तता बनी रहेगी। जिस कारण स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन आ सकता है। अपने कामों को समय पर पूरा करना ही आपके लिए बेहतप ऑपशन है। किसी के घर पार्टी पर जा सकते हैं।
उपाय- गाय माता को पालक खिलाएं।

कन्या- आज व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। करियर से संबंधित कुछ उपलब्धियां प्राप्त होंगी। किसी अधेड़ व्यक्ति के सहयोग से रुका काम बनेगा। माता का विशेष  सान्निध्य प्राप्त होगा।
उपाय- सिर पर सरसों का तेल लगाएं।

तुला- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है। परीक्षा देने के बाद खुद को काफी रिलेक्स फील करेंगे। बहुत दिनों से टूटा हुआ संबंध फिर से शुरु होगा। अपने व्यक्तिगत जीवन की बातें दूसरों से न करें।
उपाय- छोटी कन्याओं को हरे रंग का नारियल भेंट दें।

वृश्चिक- आज किसी संबंधी या रिश्तेदार से विवाह का निमंत्रण आ सकता है। अगर आप किसी कोर्ट केस में उलझे हुए हैं तो आपको आज अधिक सावधानी बरतनी होगी। किसी पर अंधविश्वास न करें।
उपाय- किसी भिखारी को काले रंग के वस्त्र दें।

धनु- आज के दिन लिया गया निवेश संबंधित निर्णय भविष्य में लाभ देगा। घर जरूरत के सामान पर संभलकर खर्च करें। किसी प्रिय के साथ विवाद हो सकता है। विद्या के क्षेत्र में सहपाठियों का सहयोग मिलेगा।
उपाय- मंदिर के किसी ब्राह्मण को हल्दी की कुछ गांठे दें।

मकर- आज आपको व्यापार में जरूरत से अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। धन लेने या देने की रसीद में लापरवाही न बरतें। परिवार में आपके भाई-बहनों के जीवन में कुछ कष्ट आ सकता है, जिससे मानसिक दबाव रहेगा।
उपाय- मंदिर में  सफेद मक्खन चढ़ाएं।

कुंभ- आज आप किसी बड़े अच्छे जॉब ऑफर को हाथ से गंवा देंगे। व्यक्तिगत जीवन को काम पर हावी न होने दें। पेट संबंधित परेशानियों से राहत मिलेगी। धन के विषय में परेशानी रहेगी।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मीन- आज आग संबंधित कोई दुर्घटना हो सकती है, सावधान रहें। व्यापार में विशेष लाभ मिलेगा। जॉब में परेशानी हो सकती है। किसी बीती हुई घटना की चिंता सता सकती है।
उपाय- सूखे नारियल दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News