Tarot Card Rashifal (11th march 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Mar 11, 2021 - 07:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज परिक्षा का परिणाम आपकी सोच के मुताबिक आने वाला है। मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा व्यतित होगा। जॉब खोजने में थोड़ी समस्या आ सकती है।
उपाय- मीठी सौंफ का दान करें।

वृष- आज छात्रों को सामान्य से अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अध्यापकों के साथ मतभेद होने की संभावना है। व्यापार में किए गए प्रयास सफलता दिलवाएंगे। नौकरी में स्थितियां सामनाय रहेंगी।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।

मिथुन- आज परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आपका परिवार किसी कठिन स्थिति से गुजर रहा है, उनका साथ दें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना गलत होगा।
उपाय- गन्ने का रस शंकर भगवान को चढ़ाएं।

कर्क- आज का दिन आप किसी बड़े काम की सफलता का जश्न मनाएंगे। अपने पुराने साथियों के साथ खुशी मनाने का मौका मिलेगा। यात्रा के अच्छे योग हैं। सामाजिक कामों में सक्रिय भूमिका रहेगी। जिससे मान-सम्मान में वद्धि होगी।
उपाय- जनेऊ विष्णु जी को चढ़ाएं।

सिंह- आज का दिन अच्छा सिद्ध होगा। किसी व्यक्ति पर जरुरत से अधिक कंट्रोल नुकसान दे सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ निवेश की प्लानिंग हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिती रहेगी।
उपाय- शिव मंदिर में देसी घी चढ़ाएं।

कन्या- आज स्वास्थ्य से संबंधी कोई परेशानी आ सकती है। रक्तचाप की जांच करवाते रहें। आलस्य से काम बिगड़ सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियां उचित तरीके से निभाएं। धोखा मिलने की संभावना है। किसी पर अधिक विश्वास न करें।
उपाय- बाजरा पक्षियों को डालें।

तुला- आज किसी विषय पर गहन सोच की स्थिती रहेगी। आपका मन कार्यों से भटक सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। जीवनसाथी के प्रति थोड़ी सतर्कता रखनी चाहिए। हो सकता है की उनके स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ रहें।
उपाय- लाल फूलों का इस्तेमाल अपने बेडरूम में करें।

वृश्चिक- आज रिश्तों में प्रेम की स्थिती बनी रहेगी। अत्मविश्वास अच्छा रहेगा। धार्मिक आयोजनों में आपका मन ज्याद लगेगा। भौतिक सुख-साधनों में धन खर्च हो सकता है। भविष्य की योजनाएं सोच-समझ कर बनाएं।
उपाय- छोटी कन्याओं को खीर का दान करें।

धनु- आज पार्टनरशिप आपको लाभ दिलवाएगी। किसी दोस्त के घर पार्टी का भी आयोजन हो सकता है। व्यापार में दिन शुभ रहेगा। नौकरों से संबंधित किसी मसले में शांति मिलेगी। परिवार के सदस्यों में सकारात्मकता बनाए रखें।
उपाय- गंगा जल से स्नान करें।

मकर- आज शारीरिक कष्ट आ सकता है। डॉक्टरों का सुझाव अवश्य मानें। परिवार में किसी महिला सदस्य से मतभेद होगा। नए लोगों के साथ मुलाकात करके आपकी परेशानी दूर होगी। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने का योग है।
उपाय- सफेद फूल और चंदन अपने इष्ट को चढ़ाएं।

कुंभ- आज आपका दिन घुमने-फिरने में व्यतित होगा। जरुरत से ज्यादा किया गया धन खर्च परेशानी देगा। व्यापार में दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए धन के साधन सीमित ही रहेंगे।
उपाय- श्रृंगार का सामान मां पार्वती को चढ़ाएं।

मीन- आज घर में किसी मेहमान के आने की प्लानिंग हो सकती है। आपके परिवार जन आपके फैसलों में आपका साथ देंगे। भाईयों का सहयोग बना रहेगा। व्यापार में निवेश की स्थिति बन सकती है।
उपाय- किसी को किताबें दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News