Tarot Card Rashifal (7th March 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Mar 07, 2021 - 08:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन किसी उत्तम साधन पर धन खर्च होगा। व्यापार और नौकरीपेशा के लिए दिन आय को बढ़ाने वाला रहेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ा खिंचाव आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ घुमने की योजना बन सकती है।
उपाय- नीले रंग का इस्तामाल न करें।

वृष- आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगा। रिश्तेदारों की सहयाता मिलेगी। नए कामों में अपने बड़ों का आशीर्वाद जरुर लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
उपाय- हनुमान मंदिर में छवारे चढ़ाएं।

मिथुन- आज व्यापार में दिन अच्छा व्यतित होगा। आय के स्त्रोत में वृद्धि होगी। बैंक संबंधी कोई समला सुलझेगा। अपने किसी सहकर्मी की सहायता से आपके काम सफल होंगे। आज आपको अपने पैरों का खास ध्यान रखना चाहिए। पैरों से संबंधित कोई समस्या आ सकती है।
उपाय- मशरुम देवी के मंदिर में चढ़ाएं।

कर्क- आज का दिन विदेश संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपके कागजी काम आगे बढ़ सकते हैं। प्रॉपर्टी के कामों में सफलता मिलेगी। किसी से धन उधार लेने से बचें। कपड़ों इत्यादि में पैसे खर्च होंगे।
उपाय- बेसन और आटे की रोटी गाय माता को डालें।

सिंह- आज आपको वाहन चलाते समय खास ध्यान रखना चाहिए। किसी पर अधिक विश्वास न करें। अपनी कोई कीमती वस्तु दूसरों को इस्तेमाल के लिए न दें। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है।
उपाय- लस्सी का दान करें।

कन्या- आज का दिन किसी वृद्ध व्यक्ति की सहयता मिलेगी। सरकारी मसलें सुलझेंगे। पदोन्नती के भी योग हैं। धन आगमन के लिए दिन सामान्य है। पेट की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- नीले रंग के फूल मां काली को चढ़ाएं।

तुला- आज घर में किसी धन संबंधित मसलें पर विवाद हो सकता है। अपने बॉस के साथ किसी नए काम की स्वीकृति मिलेगी। आपको अपनी योग्यता से बढ़कर काम करने चाहिए। आत्मविश्वास को कम न होने दें। विद्यार्थीयों के लिए दिन शुभ है।
उपाय- चंदन की लकड़ी अपने पास रखें।

वृश्चिक- आज के दिन अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना चाहिए। हस्पताल आना-जाना हो सकता है। धन आगमन के स्त्रोत सामान्य रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मसला आगे बढ़ेगा।
उपाय- काले उड़द दान करें।

धनु- आज प्रापर्टी से संबंधित मसले डीलेय हो सकते हैं। कंस्टरक्शन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके भाई का विशेष सहयोग मिलेगा। घर में कोई बड़ी वस्तु लाने की योजना बन सकती है।
उपाय- पतीसा दान करें।

मकर- आज व्यवसाय में तेजी की स्थिती रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। घर की साज-सजावट पर धन खर्च करने की योजना बनेगी।
उपाय- ब्राह्मण को चप्पलें दान करें।

कुंभ- आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन में अधिक परिवर्तन नहीं आएगा। किसी पुराने मित्र के साथ भेंट हो सकती है। अपनी बातचीत का स्तर सामान्य रखें। जीवनसाथी के साथ किसी बड़ी योजना पर धन खर्च की प्लानिंग बनेगी।
उपाय-  भगवान विष्णु को खोए के पेड़े चढ़ाएं।

मीन- आज करियर नें नए मौके मिलेंगे। परिक्षा का रिजल्ट आपके फेवर में आएगा। किसी धार्मिक आयोजन में धन खर्च होने की संभावाना है। अपने पिता के साथ कहीं धन निवेश की योजना भी बन सकती है। व्यापार में कोई नया अवसर मिलेगा।
उपाय- पीले वस्त्र धारण करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

 

 

    

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News