Tarot Card Rashifal (26th February, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Feb 26, 2021 - 07:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में विशेष लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छे मुनाफे में व्यतित होगा। नौकरीपेशा को कंपिटिशन का समाना करना पड़ सकता है।
उपाय- गेंहू और बेसन की बनी हुई रोटी गाय को खिलाएं।

वृष- आज अपनी मां का विशेष ध्यान रखें। उनको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। परिवार में सहयोग की स्थिती बनाई रखें। आर्थिक पक्ष शुभ रहेगा। धन आगमन की स्थिती बनेगी। कोई विशेष योजना बन सकती है।
उपाय- चावलों का दान करें।

मिथुन- आज कहीं शॉपिंग का मन हो सकता है। घर की किसी जरुरी वस्तु पर धन खर्च होगा। अपनी चादर देखकर पैर पसारें। इमोशनल रह सकते हैं। किसी मित्र से अपने मन की बात शेयर करें। साथी से किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है।
उपाय- शनि स्त्रोत का पाठ करें।

कर्क- आज आपको परिवार से आर्थिक सहायता मिलेगी। व्यापार संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें। किसी भी प्रकार के धन निवेश के योग हैं। कई कामों में सफलता मिलेगी। आपकी कार्य क्षमता भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- गुड़ चने बंदरों को डालें।

सिंह- आज यात्रा संबंधी योजना विफल हो सकती है। आपके कामों में अपेक्षा से अधिक देर लगेगी। जीवन में संतुलन बनाए रखें। भावनात्मक रुप से थोड़ी क्षति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुरता से पेश आएं।
उपाय- मंदिर में नारियल चढ़ाएं।

कन्या- आर्थिक रुप से दिन सामान्य रहेगा। जॉब के आॉफर मिल सकते हैं। पार्टनर और आपके बीच किसी विषय को लेकर विवाद हो सकता है। अपनी बोलचाल में मिठास रखें। मानसिक परेशानी के कारण शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे।
उपाय- लाल रंग के फूल अपने बैडरुम में रखें।

तुला- आज आपको विशेष सतर्कता बरतने की अवश्यकता है। आपकी पीठ पीछे षडयंत्र हो सकते हैं। विवादों से दूर रहें। धन आगमन के अच्छे स्त्रोत बनेंगे। अपने क्रोध पर काबू रखें। परिवार संबंधी उलझनों में उलझ सकते हैं।
उपाय- चावल दान करें।

वृश्चिक- आज आपकी कार्यक्षेत्र को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। पेट संबंधित परेशानी हो सकती है। कहीं से धन उधार मिल सकता है। जीवनशैली में परिवर्तन लाने की अवश्यकता है।
उपाय- बच्चों को अमरुद दें।

धनु- आज आपके मन में जरुरत से ज्यादा शंका बनी रहेगी। जल्दी से कोई निर्णय लेने में समस्या आएगी। जीवन में बहुत सारे अवसर मिलेंगे। उनका चुनाव सावधानी से करें। धन के निवेश में वृद्धि होगी।
उपाय- सतरंगी रेशमी धागा कलाई पर बांधें।

मकर- आज विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा। परिवार के साथ तालमेल बनाकर रखें। अपनी माता का स्पोर्ट मिलना जरुरी है। व्यापार और नौकरी दोनों के लिए दिन शुभ है। लव रिलेशनशिप सुधरेंगे।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

कुंभ- आज किसी बड़े निर्णय पर विचार करेंगे। आपके अंदर सकारात्मकता का संचार रहेगा। जो आपके रिश्तों को सुधारेगा। किसी उच्च अधिकारी से हानि होने की संभावना है। अदालती कामों में सतर्क रहें।
उपाय- काले वस्त्र न पहनें।

मीन- आज आपकी रुटीन में चेंज आएगा। किसी जॉब में स्थिरता के योग हैं। अपने परिवारजनों को खुश रखने के नए-नए तरीके निकालेंगे। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यपार में निवेश बढ़ेगा। विवाह का प्रपोजल आ सकता है।
उपाय- चंदन मलकर नहाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News