March 2021 Tarot Monthly Rashifal: आपके कार्डस लाएं हैं क्या खास

punjabkesari.in Friday, Feb 26, 2021 - 07:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Tarot Monthly Horoscope For March 2021: प्रस्तुत राशिफल टैरो कार्ड के माध्यम से बताया जा रहा है। टैरो कार्ड ब्रह्मांड की ऊर्जा और आपके अवचेतन मन से संपर्क बनाकर किसी भी प्रश्न का उत्तर देते हैं। मार्च महीने का ये राशिफल सूर्य राशि पर आधारित है। आपकी जन्म पत्रिका के हिसाब से इसमें कम ज्यादा अंतर आने की संभावना हो सकती है।

मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि कामकाज में उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। तभी उन्हें सफलता प्राप्त होगी। साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह मास औसत रहेगा। टैरो कार्ड साथ में यह भी इशारा कर रहे हैं कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि उसके कारण घर में छोटे-मोटे वाद-विवाद हो सकते हैं।
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें।
सूर्य को जल चढ़ाएं।

वृषभ राशि
जो जातक प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे या नौकरी में बदलाव चाहते थे टैरो कार्ड इशारा कर रहे हैं कि इस महीने उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक संबंध भी मधुर रहेंगे। थोड़ा-बहुत जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। माह के अंत तक जो काम रूके हुए हैं, वो बनते हुए दिख रहे हैं।
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें।

मिथुन राशि
टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि इस मास की शुरुआत में थोड़ी-बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । 15 मार्च के बाद सितारे बुलंदिया छुएंगे। जिन लोगों का कोई कोर्ट केस चल रहा है, उसका फैसला या कोई सूचना आपके हित में आ सकती है। घर में कुछ मनमुटाव दिख रहा है, जो मार्च के अंत तक सुधर जाने की संभावना है । विद्यार्थी वर्ग को कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।
उपाय- गणपति जी की उपासना करें।
अमावस्या को दान करें।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार के लिए अच्छा रहेगा। रुके हुए काम बनते हुए दिख रहे हैं। टैरो कार्ड्स यह बता रहें हैं कि टाइम मैनेजमेंट करके ही आप इस माह अपने काम को और भी अधिक अच्छा कर सकते हैं अन्यथा टैरो कार्ड्स ये संदेश दे रहे हैं कि कुछ अच्छे ऑफर्स हाथ से निकल सकते हैं ? स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें।
उपाय- भगवान महादेव की पूजा करें।
शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार व नौकरी में औसत रहेगा।  टैरो कार्ड्स  बता रहे हैं कि खानपान व स्वास्थ्य में आप थोड़ी बहुत लापरवाही कर सकते हैं तो सावधानी बरतें। जीवन साथी के साथ यह माह उत्तम रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत करने की आवश्यकता है। कोई भी नया इन्वेस्टमेंट करने से पहले आप सोच-विचार कर लें।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें।
सूर्य को जल चढ़ाएं।

कन्या राशि
टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं की कन्या राशि वाले जातकों की यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गुप्त दुश्मनों से बचें। लोग आपकी पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं।  टैरो कार्ड्स यह इशारा कर रहे हैं कि कोई भी नया कामकाज इस माह  शुरु न करें।  जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और पारिवारिक सुख भी बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत है।
उपाय- प्रथम पूज्य भगवान गणपति जी की उपासना करें।

तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह कामकाज में अच्छा रहेगा। टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि आप थोड़ा सा इमोशनल रहेंगे। इस महीने आप बीती बातों को याद न करें। अगर कोई परेशानी भी आ रही है तो आप उसमें सफलता प्राप्त कर लेंगे। अपने गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखें। जो लोग किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह माह उत्तम है। जीवनसाथी को समय दें। ऐसा टैरो कार्ड्स बोल रहे हैं।
उपाय- अपने कुल देवी-देवता की उपासना करें ।  

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह उत्तम है। रुके हुए काम भी बनते हुए दिख रहे हैं। बॉस आपकी सहारना करेंगे। टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि जैसे आप काम कर रहे हैं वैसे ही करते रहिए। पारिवारिक सुख दिख रहा है।
उपाय- भगवान शिव की उपासना करें।

धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह अच्छा रहेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। दोस्तों व छोटे-भाई बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक सुख बना रहेगा। संतान पक्ष से कुछ परेशानी हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक श्रम करना पड़ेगा, तभी सफलता मिलेगी। टैरो कार्ड्स की एनर्जी यह बता रही है कोई भी नए काम की शुरुआत करने से पहले अपने गुरु का आशीर्वाद ले तो सफलता अवश्य मिलेगी।
उपाय- गुरुवार को गाय को गुड़ खिलाएं।
भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें।

मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए इस माह उतार-चढ़ाव बने रहेंगे।  कामकाज सामान्य रहेगा। टैरो कार्ड्स यह बोल रहे हैं कि किसी भी तरह की बहस या लड़ाई से बचें। अपने प्लान को मन में ही रखें। मकान व जमीन संबंधित काम अगर रुके हुए हैं तो वो बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी।
उपाय- शनि देव की उपासना करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं, व्यापार में उनको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य रखने की आवश्यकता है। कोई भी कारोबार से संबंधित काम जल्दबाजी में न करें क्योंकि नुकसान हो सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए यह महिना औसत है। मानसिक तनाव से दूर रहने से ही सफलता मिलने की संभावना है।
उपाय- गणपति जी की उपासना अवश्य करें।
पक्षियों को दाना दें।

मीन राशि
टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि मीन राशि वाले जातकों को इस माह कामकाज में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। काम बनते नजर आएंगे। खर्चें पर नियंत्रण रखें। जिन लोगों का व्यापार, विदेश से संबंधित है उनके लिए यह मास अति उत्तम रहेगा। पारिवारिक सुख नज़र आ रहा है। संतान पक्ष से भी शुभ सूचना टैरो कार्ड्स दे रहे हैं।
उपाय- भगवान हनुमान जी की आराधना करें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।

चिन्मया सांखला (टैरो रीडर)
chinmayasankhla21@gmail.com

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News