Tarot Card Rashifal (29th january 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Jan 29, 2022 - 08:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन किसी मनचाहे काम में व्यतित होगा। किसी अच्छे मित्र के साथ समय व्यतित करेंगे। धन लाभ होने की संभावना है। जॉब से संबंधित किसी समस्या से लाभ मिलेगा।

उपाय- गुरुवार के दिन पीले कनेर के फूल अपने इष्ट को चढ़ाएं।

वृष- आज छोटी-मोटी यात्रा का योग बन रहा है। कहीं आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। जॉब संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- शिव सहस्रनाम का जाप करें।

मिथुन- आज का दिन किसी भ्रम में रह सकते हैं। अपनी वाणी का खास ख्याल रखें। धन संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे और निवेश के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय- केले के पत्ते पर भोजन करें।

कर्क- आज का दिन आप जरुरत से अधिक इमोशनल रहने वाले हैं। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है, बच कर रहें। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी के द्वारा की हुई सहायता आज आपको लाभ देगी।
उपाय- राहगीर को भोजन करवाएं।

सिंह- आज का दिन सरकारी कामों में सफलता दिलवाएगा। किसी उच्च पद के अधिकारी से लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा।  घर जरुरत की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
उपाय- अंधे व्यक्तियों को लड्डू खिलाएं।

कन्या- आज का दिन किसी व्यवसाय को लेकर किसी उलझन में व्यतित हो सकता है। अपने घर में बड़ों से सलाह-मश्विरा करके ही कोई काम करें। स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सचेत रहने की अवश्यकता है।
उपाय- कुत्तों को बिस्किट खिलाएं।

तुला- किसी बड़े निवेश के योग बन रहे हैं। धन संबंधित मामलों में सचेत रहें। कार्यस्थल पर आपका दिन शुभ रहेगा परंतु कामों को देर से न करें। किसी प्रकार का सरकारी दण्ड भुगतना पड़ सकता है।
उपाय- सफाई कर्मचारी को धन दान दें।

वृश्चिक- आज का दिन किसी प्रिय से मिलने की संभावना है। लंबी बातचीत में आपका काफी समय व्यतित होगा। किसी सेलिब्रेशन में धन खर्च भी हो सकता है। दापंत्य जीवन सामान्य रहेगा। ।
उपाय- खजूरें दान करें।

धनु- आज किसी सामारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। कहीं से जॉब की आॉफर भी मिल सकती है। अपने किसी प्रिय के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
उपाय- सुखा नारियल दान करें।

मकर- आज का दिन आर्थिक पक्ष से मजबूत रहेगा। धन का प्रवाह बना रहेगा। कार्य स्थल पर किसी विशेष मित्र की सहायता से कार्य सिद्ध होंगे। अपने बड़ों का सम्मान करें। ज्यादा गुस्सा आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
उपाय- चने की दाल घोड़े को खिलाएं।

कुंभ- आज का दिन किसी छोटे-मोटे विवाद में आप फंस सकते हैं। अपने अंदर छुपी सकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालें। पार्टनर का खास ध्यान रखें। किसी के साथ घुमने की प्लानिंग हो सकती है। धन संबंधित दिन अच्छा रहेगा।
उपाय- गंगा जल से दांत साफ करें।

मीन- आज आपका दिन किसी धार्मिक काम में व्यतित होगा। किसी को धन उधार देने से बचें। पिता के साथ थोड़ी बहस होने की संभावना है। घर में चल रहे विवाद किसी बाहरी व्यक्ति की सहायता से सुलझेंगे।
उपाय- काली उड़द दान करें।

नीलम
8847472411

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News