Tarot Card Rashifal (9th April 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Apr 09, 2021 - 07:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन किन्हीं धार्मिक कामों में व्यस्त रहेंगे। अपनी माता के साथ व्यतित किया समय विशेष लाभ देगा। थोड़ा भावुक रह सकते हैं। धन संबंधी कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसों संबंधित मामलों में किसी पर विश्वास न करें।
उपाय- बछड़े को चारा खिलाएं।

वृष- आज का दिन आर्थिक रुप से बहुत बढ़िया रहने वाला है। आवेश में आकर काम बिगड़ सकते हैं। कैश के काम को जरा संभल कर करें। परिवार में किसी विषय पर चर्चा अच्छे परिणाम लेकर आएगी।
उपाय- अपनी जेब में संतरी रंग का फूल रखें।

मिथुन- आज का दिन आपको व्यवसाय संबंधित थोड़ी परेशानी हो सकती है। धन का खर्च करते समय ध्यान रखें। पेट संबंधित समस्या होने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतित होगा।
उपाय- वट वृक्ष को जल दें।

कर्क- आज का दिन अति उत्तम तरीके से व्यतित होगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। विद्यार्थीयों के लिए दिन शुभ रहेगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। माता-पिता से किसी बात को लेकर नोंक-झोंक हो सकती है।
उपाय- विधवा स्त्रियों के पांव छुएं।

सिंह- आज का दिन आप किसी असंमजस की स्थिती में रह सकते हैं। मन थोड़ा अशांत रहेगा। कहीं बाहर घुमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। अपने मन को शांत रखने के लिए आपको मैडिटेशन करनी चाहिए।
उपाय- मां दुर्गा को गोटे वाली चुनरी चढ़ाएं।

कन्या- कार्यस्थल में थोड़ी समस्या आ सकती है। अपने कार्यों को समय पर निपनाटे की कोशिश करें। कोई खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। किसी से अच्छी बातचीत आपके मूड को खुशनुमा बनाएगी।
उपाय- पीले रंग का सूट पीपल के वृक्ष पर बांधें।

तुला- आज का दिन अच्छा रहेगा। पैसों से संंबधित शुभ समाचार मिलेगा। जॉब में प्रमोशन संबंधित बात करें, परिणाम अच्छे रहेंगे। पैरों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। माता के स्वास्थ्या का ध्यान रखें।
उपाय- अपने घर के मेन गेट पर पीले रंग का स्वास्तिक बनाएं।

वृश्चिक- आज किसी नए काम के बनने की संभावना है। नए अवसर आपके इंतजार में हैं। अपने घर में किसी बड़े की सहयता लाभ देगी। अपने मन की बात अपने तक सिमित रखें। बॉस से प्रंशसा मिलेगी।
उपाय- श्रृंगार का सामान मां पार्वती को चढ़ाएं।

धनु- आज आपका दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। किसी वस्तु का नुकसान हो सकता है। घर में काम करते समय सावधानी बरतें। आपके दांपत्य जीवन में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- भगवान विष्णु को मीठे पीले चावल चढ़ाएं।

मकर- आज का दिन अपने से किसी छोटे व्यक्ति के साथ बहस हो सकती है। घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। भोजन करते समय माहौल अच्छा बनाए रखें। आपको मूड स्विंग ज्यादा रहेगा।
उपाय- हरे रंग की चूड़ियां दान करें।

कुंभ- आज शॉपिंग जाने का मन हो सकता है। घर से जुड़ी जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। संतान पक्ष से कोई विशेष समचार मिलेगा। आर्थिक पक्ष थोड़ा मजबूत होगा। व्यवसास में अच्छा लेन-देन होगा।
उपाय- अपने इष्ट को गुलकंद चढ़ाएं।

मीन- सरकारी काम में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में किसी स्त्री का लक साथ देगा। अपने मन की बात जल्दी किसी के सामने प्रकट न करें। किसी पर अंधविश्वास नुकसान दे सकता है।
उपाय- केले मंदिर में चढ़ाएं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News