Tarot Card Rashifal (28th january, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Jan 28, 2021 - 12:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का दौर रहेगा। आपको अपनी बुद्धि और चतुराई से मुश्किलें हल करनी पड़ेंगी। जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी।
उपाय- तुलसी पूजा करें।

वृष- कार्यस्थल पर उचित मान-सम्मान मिलेगा। उम्मीद से बढ़कर सफलता मिलेगी। आपके परिवार में विशेष खुशी आने की संभावना है। अपने मित्रों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें।
उपाय- पान का पत्ता हनुमान जी के चरणों में चढ़ाएं।

मिथुन- आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। स्तर्क रहने की जरुरत है। स्थाई संपति को खरीदने के मामले में विशेष लाभ मिल सकते हैं। पैसे संबंधी किसी भी मामले में जल्दबाजी न करें।
उपाय- किसी भी धर्म स्थान पर अनार चढ़ाएं।

कर्क- आज आपकी पर्सनेलिटी में विशेष आकर्षण छलकेगा। लोग आपसे प्रभावित भी हो सकते हैं। किसी भी भूमी क्रय से पहले कागजी कार्यवाही पर ध्यान दें। अपनी माता के स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें।
उपाय- किसी हस्पलाल से जल भरकर घर ले आएं।

सिंह- आज आपको स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घुटनों और बीपी संबंधी समस्याएं होने की संभावाना है। पिता के साथ बहस हो सकती है।
उपाय- अपनी माता जी को रसमलाई खिलाएं या भेंट करें।

कन्या- अपने प्रतियोगियों से सावधान रहने की अवश्यकता है। आपके दुश्मन अवसर का लाभ उठाकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता में कमी आएगी।
उपाय- किसी मजदूर को जलेबी खिलाएं।

तुला- किसी करीबी से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। सेविंग को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। अपने रिश्तों में स्पष्टता लाएं। पत्नि का सहयोग मिलने की भी संभावना है।
उपाय- छोटी कन्याओं को चॉकलेट दें।

वृश्चिक- इंवेस्टमेंट के लिए दिन काफी शुभ रहेगा। व्यपार और उद्योग क्षेत्र में अच्छी सूचनाएं आने की संभावना है। जॉब में पदोन्नती होने के भी अवसर मिल सकते हैं। अपनी बहन को मीठा दें।
उपाय- पक्षियों को सतनाजा डालें।

धनु- जीवन में बनाई नई योजनाएं आरंभ करने का शुभ समय है। आज का दिन पैसों संबंधीअच्छे परिणाम लेकर आएगा परंतु जॉब में प्रैशर फील कर सकते हैं। वाणी के कारण कुछ रिश्तों में खटास आ सकती है।
उपाय- केसर का तिलक लगाकर घर से निकलें।

मकर- जीवन में बनाई नई योजनाएं आरंभ करने का शुभ समय है। आज का दिन पैसों संबंधी अच्छे परिणाम लेकर आएगा परंतु जॉब में प्रैशर फील कर सकते हैं। वाणी के कारण कुछ रिश्तों में खटास आ सकती है।
उपाय- केसर का तिलक लगाकर घर से निकलें।

कुंभ- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। किसी प्रकार की एलर्जी और संक्रमण होने की संभावना हो सकती है। माता का विशेष सहयोग मिलेगा। जीवनशैली में परिवर्तन लाने की जरुरत है।
उपाय- दूध में शहद डालकर सेवन करें।

मीन- आज आपका दिन किसी के इंतजार में व्यतित हो सकता है। आपको अपनी जीवनशैली को बदलने की अवश्यकता है। किसी मित्र के सहयोग से आपका बहुत पुराना रुका हुआ काम सिद्ध होगा।
उपाय- किसी भी पीली मिठाई का दान करें।
 
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News