Tarot Card Rashifal (18th january, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Jan 18, 2021 - 12:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं तो धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। जॉब कर रहे हैं तो प्रमोशन या सैलरी बढ़ने संबंधित कोई अच्छा समाचार आने की संभावना है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा तनाव भरा रहने वाला है।
उपाय- लाल रंग का फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं।

वृष- आज का दिन थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है। सेहत संबंधी खास ध्यान रखें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी भी तरह का निवेश  करने के लिए आपको सचेत रहना चाहिए।
उपाय- माता जी का चरण स्पर्श करके घर से निकलें।

मिथुन- आज का दिन आर्थिक रुप से काफी अच्छा रहने वाला है। कोई नई प्लानिंग बन सकती है। व्यापार से संबंधित कोई अच्छी खबर आने की आशंका है। किसी को कर्ज देने से बचें।
उपाय- छोटी कन्याओं का पूजन करें, आपका दिन शुभ होगा।

कर्क- आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। मानसिक परेशानी रहेगी तनाव हो सकता है। किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें। संबंधों के बिगड़ने की आशंका है। माता की सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- चांदी धारण करें।

सिंह- आज का दिन कामकाजी संबंधी थोड़ा बिजी रहने वाला है। पेंडिंग कामों को निपटाने के लिए आज का दिन बहुत उपयुक्त है। किसी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। किसी प्रियजन से संपर्क होने की संभावना है।
उपाय- भगवान शंकर के मंदिर जाकर पतीसे का भोग लगाएं।

कन्या- रोजगार से संबंधित आज का दिन बहुत अच्छी खबर लेकर आएगा। नई जॉब मिलने की संभावना बहुत प्रबल है। कोई नया काम शुरु करने के लिए दिन बहुत अच्छा है।
उपाय- अगर आज अपनी बहन को कोई उपहार देते हैं तो बहुत ही लाभकारी होगा।

तुला- आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। महिलाओं से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पार्टी या घुमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में महिलाओं के साथ संबंध अच्छे रखें।
उपाय- क्रीम या गुलाबी रंग का इस्तेमाल करें।

वृश्चिक- आज के दिन अपने क्रोधित स्वभाव पर थोड़ा नियंत्रण रखें। छोटी-छोटी बात पर इरिटेट हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें खासतौर पर बी.पी बढ़ने की संभावना हो सकती है। पिता का सहयोग मिलने की संभावना है।
उपाय- लाल वस्त्र धारण करें और किसी ब्राह्मण को खीर का दान करें आपके लिए शुभ होगा।

धनु- मन को विचलित करने वाला दिन हो सकता है। मानसिक परेशानी रहेगी। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। जॉब संबंधी इंटरव्यू देने से पहले अपने इष्ट का ध्यान करके निकलें।
उपाय- भगवान विष्णु को पीले रंग का प्रसाद चढ़ाएं।

मकर- आज का दिन बड़ा अच्छा रहने वाला है। धन-लाभ होगा। कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। इंक्रिमेंट मिलने की संभावना है। किसी भी प्रकार के निवेश के लिए आज का दिन शुभ होगा।
उपाय- गुड़ और तिल का दान करें।

कुंभ- आज के दिन उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आर्थिक पक्ष के लिए शुभ रहेगा लेकिन पारिवारिक पक्ष से थोड़ी समस्या हो सकती है। पिता-पुत्र में तनाव या झगड़ा होने की संभावना है। अपने बॉस से किसी भी प्रकार के विवाद से बचें।
उपाय- काले चने का दान किसी गरीब व्यक्ति को दें।

मीन- आज के दिन कोई अच्छा समाचार आने वाला है। प्रिय मित्र घर आ सकते हैं। कुछ नया खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। बहुत दिनों से रुका हुआ सरकारी काम पूरा होने की संभावना बन सकती है।
उपाय- शिव मंदिर में चने की दाल चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News