Tarot Card Rashifal (July 27, 2020) टौर कार्ड्स से जानिए आज के दिन की गहराई

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2020 - 09:36 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष -
आपका काम बनता-बनता रह जाएगा। मगर ऐसे में घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। समय रहते सब संभल जाएं। इसके अलावा गर्भवती औरतों को थोड़ा सा संभल कर रहना होगा। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा। प्रेमी जीवन भी सुखमय होगा। 
उपाए - गोपाल कृष्ण स्रोत का पाठ करें।

वृष - आपको आज दोस्तों से या रिश्तेदारी में कही से मान-सम्मान प्राप्त होगा। इस राशि के जो लोग शादी लायक हैं उनके लिए आज कोई रिश्ता आ सकता है। जहां बात बनने के अधिक आसार बन रहे हैं। तो वहीं मैरिड कपल्स के लिए भी दिन अच्छा है। 
उपाए - केले का पेड़ लगाएं। 

मिथुन - आज आपके मन में किसी बात को लेकर खूब ख़ुशी का अनुभव होगा। प्रेम जीवन की बात करें तो प्रेमी से अच्छी बात होंगी। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। तो वहीं शादीशुदा लोगों को भी आज कहीं बाहर जाने का मौका मिलेगा। 
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें। 

कर्क - आज आपके दिन काफी सौभाग्यशाली साबित होगा। जितने की आपको कामना है, उससे कई गुना ज्यादा मिलने के आसार है। मगर ध्यान अधिक उत्सुक्ता भी आपके काम बिगाड़ भी सकती है। आपके आस-पास का माहौल काफ़ी सुखद रहेगा। वैवाहिक जीवन थोड़ा खट्टा मिठ्ठा दिखाई दे रहा है। 
उपाय - घर के किसी बड़े को मीठे चावल खिलाएं।

सिंह - आज आपको किसी बात के चलते सारा दिन मायूसी रह सकती है। इस राशि के मां-बाप अपने बच्चों का खास ख्याल रखें। इन्हें चोट लगने के या त्वचा संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। दिन न अच्छा न बुरा, मिलाजुले प्रभाव प्राप्त होंगे।
उपाय - घर में जो भी पौधों की बेल है उसकी छटाई करें।

कन्या - आज आपको कोई तंग कर सकता है। जिस कारण आज पूरा दिन परेशान रह सकते हैं। आफ़िस में किसी के साथ बहस हो सकती है। बहस का अंजाम बहुत बुरा होने के आसार हैं। जितना हो सके अपने गुस्से पर काबू करें। वरना आपका गुस्सा आपके कई काम बिगाड़ सकता है।  
उपाए - पूरा दिन अपने साथ कोई धातु रखें और शाम को उसका विसर्जन कर दें। 

तुला - आफिस में आज आप कुछ अधिक उलझ सकते हैं। अगर आपके बैंक से जुड़़े कोई काम अटके हुए हैं, तो आज आपको ये काम अधिक तंग कर सकते हैं। अन्य किसी काम में भी बड़ो की राय लेना न भूलें। वरना आपके काम खराब हो सकते हैं। 
उपाय -गाय की सेवा करें और उसे मीठा गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक- आज आपको किसी अनजाने आदमी या अनजान शत्रु का सामना करना पढ़ सकता है। संभाल कर रहें। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा। किसी प्रकार की कोई गुड न्यूज़ मिल स्कती है। अगर आप किसी प्रकार का कागज़ी कामकाज करते हैं तो आज काम थोड़ा ध्यान से करें। 
उपाय - काले कपड़ों का उपयोग न करें। 

धनु - आज के दिन आपके प्रेम संबंधों में कुछ परेशानी आ सकती है। तो वहीं हर ज़रूर कार्य आपको सोच समझकर ही करना होगा। जल्दबाज़ी में किया कोई काम सिरे नहीं चढ़ेगा, उल्टा आपको नुकसान हो सकता है। ध्यान रखें अपने मां-बाप को दुखी न करें। वरना आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
उपाय - आज के दिन गुलाबी या लाल कपड़े पहनें।  

मकर - आज सरकारी लेन-देन में फायदा हो सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई मे अच्छा परिणाम मिलेगा। तो वहीं नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन राहत भरा होगा। बॉस आपके काम से खुश हो सकता है। मगर ज्यादा खुशी न मनाएं। 
उपाय - सूरज को जल चढ़ाएं तथा महा मृतुन्जय का पाठ करें l 

कुंभ - आज के दिन का सदुपयोग करें, नहीं तो बहुत बड़ा नुक्सान हो सकता है। हर तरह के कार्य संवर जाएंगे। ध्यान रहे किसी के हक में गवाही न दें। आप पर भारी पड़ सकता है। आपके शत्रु भी आपके दुश्मन बन सकते हैं। शादी से जुड़ा कोई फैसला आज न लें। 
उपाय - हनुमान चालीसा पढ़ें तथा बूंदी का दान करें। 

मीन - आज किसी की बातों मे आकर घरवालों से या बच्चों से मन मुटाव हो सकता है। इसके बावजूज भी संभव हो तो आप शांति का प्रदर्शन दें। इससे आपके काम भी सरल होंगे। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। अपने पार्टनर से अपने मन की हर बात कर सकेेंगे। जिससे मन प्रसन्न होगा। 
उपाय - किसी गरीब बच्चे को खाना खिलाएं, घर से कबाड़ बाहर करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News