Tarot Card Rashifal (21 july, 2020): टैरो काड्स से जानिए आज के दिन की गहराई

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2020 - 07:21 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज आपको किसी भी हालात में ड्राविंग नही करनी है, घर से बाहर भी न निकलें। जब तक जरूरी न हो तब तक कोइ भी बाहरी यात्रा न करें, न ही कहीं जाएं। 
उपाय - किसी गरीब को नमक का दान करें।

वृष- अपने जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का अवसर मिल सकता है, मन की बात कहने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। 
उपाए - दो चिड़ियों का जोड़ा, घर पर लाएं। 

मिथुन- आपके घर में सुखद माहौल बना रहेगा। इसके साथ ही एक ही छत की नीचे दो पीढ़ीयों का मेल होगा।
उपाय - आज किसी को प्लास्टिक की कोइ चीज़ उपहार के रूप में दें।

कर्क- मां बाप के चरण स्पर्श करें। बड़ों का आशीर्वाद आज आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है। 
उपाय - माता पिता को उनकी मनपसंद वस्तु उपहार में दें। 

सिंह- आज आपके पुराने फंसे समस्त प्रकार के काम पूरे होंगे। तो वहीं किसी पुराने व खास मित्र से मुलाक़ात की संभावना नज़र आ रही है। 
उपाय - गाय को रोटी खिलाएं तथा गाए माता के पैर छूकर आशीर्वाद लें।  

कन्या- आज किसी कोर्ट-केस में दिक्कत आ सकती है। तो दूसरो ओर घरवालों के साथ मन मुटाव भी हो सकता है।
उपाय - किसी को लाफिंग बुद्धा भेंट करें।

तुला- किसी अपने की बात आपके मन को लग सकती है। मगर ध्यान रहे भावनाओं में बहकर कोई सख्त फैसला न लें, दिल तथा दिम्माग दोनों का इस्तेमाल करते हुए ही जरूरी निर्णय लें। 
उपाय - बाला जी को मीठी बूंदी का प्रशाद चढ़ाएं तथा गरीबों में बांट दें।

वृश्चिक- आज आपके सारे कार्य पूर्ण होने का दिन  है, मगर अगर आपकी वाणी से निकला एक भी शब्द किसी को दुखी करेगा, तो आपका दिल दुख सकता है। 
उपाय - आज किसी कुत्ते को भोजन कराएं। 

धनु- मन में कई तरह के ख्याल आएंगे। जिसकी वजह से आप अपने लक्ष्य से भ्रमित हो सकते हैं, ध्यान रहे अपने इरादों को कमज़ोर न होने दें।
उपाय - घर में गुलाब का पौधा लगाएं। 

मकर - आज कोई मीठी चीज़ का सेवन न करें। किसी मोची या डॉक्टर से किसी प्रकार की बहस न करें, घुटने तथा पैर की एड़ियों मे दर्द हो सकता है।
उपाय - किसी काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

कुम्भ - किसी शादी या किसी प्रोग्राम में अकेले शिरकत करने की सोच रहे हैं तो ये आडिया बदल दें, अपनी मां के साथ जाएंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। 
उपाए -  कपड़ों की खरदीदारी करें, अच्छा रहेगा।

मीन - आज अपको सपनों की दुनिया से बाहर आना है, क्योंकि समय आपके लिए अच्छा नहीं है, किडनी या कोई अन्य प्रॉब्लम हो सकती है। 
उपाए - खुद को ज्यादा खुश रखें, गमो को भूलना अच्छा रहेगा।

परम जस्सल
fmtarotreader@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News