Tarot Card Rashifal (July 18, 2020): टैरो कार्ड्स से करें आज का भविष्य दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2020 - 06:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन बीते दिनों को याद करके गुजर सकता है। जॉब पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। अपने जूनियर को समझने का प्रयास करें। किसी मुद्दे को लेकर बहस भी हो सकती है।
उपाय- आज सफ़ेद कपड़े पहनें।

वृष- आज कुछ अलग ही अहसास जागेंगे। अपनी जीवनसाथी से प्यार की उम्मीद ज्यादा होगी। मित्रों के साथ टाइम बिताने को मिलेगा। मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें।
उपाय- कोई भी गोल मिठाई मंदिर में दान करें।

मिथुन- आज कोई कोट केस या चालान कट सकता है। सरकारी कामों में रूकावट आएगी। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा, उदासी बनी रहेगी।
उपाय- ब्रेड और दूध कुत्तों को दें।

कर्क- आज दिमाग़ को शांत रखें। धन-लाभ के लिए समय अच्छा है। प्रेम संबंधों में समस्याएं आएंगी। कोई खास मेहमान घर पर आ सकता है।
उपाय- किसी पंडित को उचित दक्षिणा के साथ काजू बर्फी उपहार में दें।

सिंह- आपके आस-पास कोई दिल दुखाने वाली घटना हो सकती है। रिश्तों में समस्याएं आ सकती हैं। जिस बात को लंबे समय से छुपाने की कोशिश कर रहे थे, वे आज सभी के सामने आ सकती हैै।
उपाय- रामचरितमानस का पाठ करें।

कन्या- आज सारा दिन मनोरंजन करेंगे। घर में ही रहें, बाहर जाने से परहेज करें। सारा दिन शुभ लाभ देने वाला रहेगा। अपनी कोशिशें जारी रखें, सफलता अवश्य मिलेगी।
उपाय- गीता का पाठ करें।

तुला- दूसरों की तुलना अपनों से न करें। सपनों की उड़ान बहुत ऊंची रहेगी। इन्फेक्शन जैसी समस्या महसूस होगी। बाहर का खाना न खाएं।
उपाय- आज घर में दूध फाड़ कर पनीर बनाएं और गली के कुत्तों को खिला दें।

वृश्चिक- आज बड़े होने का फ़र्ज अच्छे से निभाएं। अपने बच्चों को समझें। घर की सुख-सुविधाओं पर ध्यान दें। घर-परिवार को प्राथमिकता दें।
उपाय- शक्कर या चॉकलेट फैमिली आपस में बांट कर खाए।

धनु- अपने दिल की बात अपनी मां से करें, समस्या जल्दी सुलझ जाएगी। परिवार के साथ सामंजस्य मजबूत होगा। आर्थिक दृष्टि से दिन उत्तम है।
उपाय- नेगेटिव सोच को पेपर पर लिखो और उसको लॉन्ग के साथ जला दें।

मकर- जो काम लंबे समय से करने का मन है, उसे आज अवश्य कर लें। मनचाही विष पूरी होगी। चटपटा खाना नहीं खाएं। सादे भोजन और योग पर बल दें। किसी से बहस न करें।
उपाय- अपने हाथों से फूल माला बना कर भगवान को अर्पित करें।

कुम्भ- जो काम लंबे समय से करना चाह रहे थे, वे आज पूरा होगा। कोई भी बड़ा फैसला करने से पहले किसी से सलाह जरूर लें।
उपाय- आज अपने पिता जी को देसी घी ला कर दें।

मीन- अपको आज हल्का भोजन खाना है, तबियत नासाज हो सकती है। मन उदास रहेगा। बाहरी स्रोतों के साथ चल रही बातचीत के अच्छे परिणाम मिलेंगे।
उपाय- सारा दिन मन में अपने इष्ट देव के मंत्रों का उच्चारण करें।

परम जस्सल
fmtarotreader@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News