आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 09:21 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction:
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही खुश मिजाज और खुले दिल के होते हैं। ये लोग हर पल को मौज मस्ती में जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हास्य विनोद प्रिय होते हैं। इन लोगों का मुख मंडल बहुत ही सुंदर और कांतिमान होता है। इनके चेहरे में एक अलग तरीके का आकर्षण होता है। लोग इनकी तरफ सहज रूप से आकर्षित हो जाते हैं तथा मूलांक 6 वालों में भी विपरीत लिंगी की तरफ आकर्षण होता है। ये लोग अपने रख-रखाव की तरफ बहुत ध्यान देते हैं। इन लोगों को सुंदर चीजें पसंद होती हैं। ये लोग सुंदर चीजें खरीदना और पहनना पसंद करते हैं। इन लोगों का महंगी वस्तुओं के प्रति आकर्षण होता है। अक्सर देखा गया है कि मूलांक 6 वालों के खर्चे उनकी आय से अधिक होते हैं। जिसके कारण इनके पास अधिकतर नकदी धन की कमी बनी रहती है। मूलांक 6 वालों का दांपत्य जीवन सुखी होता है। ये लोग एक अच्छा जीवन साथी बनते हैं।

PunjabKesari,  birthday predictions for today, Todays Birthday Prediction, Born Today Horoscope Forecast

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस साल यात्राएं लगी रहेंगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अप्रैल के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। मई के महीने में तरक्की के योग बनते हैं। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। जुलाई और अगस्त के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जीवन साथी के साथ प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सितंबर के महीने में व्यापार में बढ़ोतरी के योग बनते हैं। जीवन साथी के साथ अपने मन की बात साझा करेंगे। अक्टूबर के महीने में विदेश यात्रा के योग बनते हैं, हालांकि कामकाज की अधिकता भी बनी रहेगी। नवम्बर के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। अपने क्रोध पर काबू रखें। समय धैर्य और संयम के साथ बिताने का है। दिसंबर के महीने में कुछ नए काम शुरू करने के अवसर प्राप्त होंगे परंतु कोई भी बड़ा निवेश सोच- समझ कर करें। अभी समय अनुकूल नहीं है। वर्ष 2023 में जनवरी के महीने में आपके कामों की गति कुछ धीमी हो जाएगी। स्वयं में भी आलस्य भरा रहेगा। फरवरी के महीने में पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। बेहतर होगा कि अपनी ऊर्जा को जरूरी कामों में लगाएं। मार्च के महीने में कामकाज ज्यादा बना रहेगा। निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे।

PunjabKesari,  birthday predictions for today, Todays Birthday Prediction, Born Today Horoscope Forecast

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। जीवनसाथी को अपशब्द न कहें। शादीशुदा जीवन में छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें। एक नारियल जल प्रवाह करें। छोटे बच्चों को खट्टी-मीठी टॉफी खिलाएं। काले और नीले रंग से परहेज करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari,  birthday predictions for today, Todays Birthday Prediction, Born Today Horoscope Forecast


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News