Sun Transit 2020: 9 राशियों को मिलेगी ज्यादा खुशी अन्य को थोड़ा गम

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2020 - 07:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sun Transit 2020: भगवान सूर्य नारायण जब भी एक राशि को छोड़कर अन्य राशि में प्रवेश करते हैं, तब संक्रांति पर्व आता है। कल 14 जून को रात्रि 12:10 पर सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। अत: इस दिन को संक्रांति पर्व कहा जाएगा। कहते हैं मिथुन संक्रांति से वर्षा ऋतु भी शुरु हो जाती है। सूर्य का यह राशि परिवर्तन अधिकांश राशियों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ के लिए परेशानी खड़ी करेगा।

PunjabKesari Sun Transit 2020

मेष : सूर्य का यह राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए मामूली चिंताजनक है। अज्ञात भय रहेगा। जोखिम भरे कामों को टालने का प्रयास करें। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। 
शुभ अंक- 8, रंग- लाल

वृषभ- सूर्य का मकर राशि में जाना खुशियों को बढ़ाने वाला होगा। विशेषकर विद्यार्थियों को बहुत लाभ होगा। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।  व्यापार में तरक्की होगी।
शुभ अंक- 7, रंग- सफेद

मिथुन : यह समय आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है, यह मात्र कुछ दिनों के लिए ही होगा। महीने के अंत तक प्रसन्नता प्राप्त होगी।
शुभ अंक- 6, रंग- हरा

कर्क : आपके व्यापार में लाभ एवं परिवार में खुशियां प्राप्त होंगी। अब तक हुए नुक्सान की भरपाई होगी। अटके धन की प्राप्ति होगी। समस्याओं का समाधान होगा। 
शुभ अंक- 4, रंग- सफेद 

PunjabKesari Sun Transit 2020

सिंह : सूर्य के इस राशि परिवर्तन के कारण आपको संतोष एवं सुख का एहसास होगा। नए काम करने के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान एवं प्रसिद्धि बढ़ेगी। नए सम्पर्क बनेंगे।
शुभ अंक- 5,  रंग- केसरी

कन्या : यह समय आपके लिए विशेष खुशियां लेकर आ रहा है। व्यापार एवं व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में आ रहा दबाव खत्म होगा। सम्मानित लोगों से मिलना-जुलना होगा।
शुभ अंक- 3, रंग- हरा

तुला: सूर्य का राशि बदलना आपके लिए विशेष शुभ नहीं है। थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। किसी अनजान की बातों में विश्वास न करें। निवेशादि से बचने का प्रयास करें। संतान पर ध्यान दें।
शुभ अंक- 2, रंग- सफेद

वृश्चिक : इस एक महीने के दौरान आपको लाभ एवं खुशी के समाचार मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। मित्र-संबंधियों एवं सहयोगियों से सहायता प्राप्त होगी। इन दिनों आप लाल रंग के कपड़े पहनें तो शुभ रहेगा। 
शुभ अंक- 1, रंग- लाल

PunjabKesari Sun Transit 2020

धनु : यह समय आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी साधनाओं को सफलता मिलेगी। कई दिनों से जो काम करना चाह रहे थे वह पूरा होगा। ट्रांसपोर्ट एवं आयात-निर्यात वालों को फायदा होगा। 
शुभ अंक-12, रंग- केसरी

मकर : धार्मिक कामों में शामिल हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान के लिए सोचे गए काम पूरे होंगे। 
शुभ अंक- 11, रंग- नीला

कुंभ : सूर्य का मिथुन राशि में जाना आपको सचेत रहने का संकेत करता है। अनजानों पर विश्वास न करें। जोखिम भरे कामों को टालने का प्रयास करें। 
शुभ अंक- 10, रंग- काला

PunjabKesari Sun Transit 2020

मीन : सूर्य का राशि परिवर्तन आपके कामों को सम्मान दिलाने वाला होगा। नए लोगों से सम्पर्क होगा। कार्यक्षेत्र का विकास होगा।
शुभ अंक- 9,  रंग- गुलाबी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News