जीवन में भी कम हो रही है सुख-शांति तो आपका बिस्तर हो सकता है वजह!

punjabkesari.in Sunday, May 02, 2021 - 01:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज कल के समय में लोग वास्तु शास्त्र की बातों पर इतना गौर नहीं करते। उन्हें लगता है इसके टिप्स को अपनाना जरूरी नहीं। परंतु ऐसा नहीं है, जो लोग वास्तु शास्त्र की बातों के नजरअंदाज़ करने से जीवन में कई तरह के दोष पैदा हो जाते हैं। और इन्हीं दोषों के चलते लाइफ में हर तरफ़ से परेशानियां ही परेशानियां पैदा हो जाती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बेडरूम से जुड़े वास्तु दोषों की। जी हां, अगर शयन कक्ष वास्तु के अनुसार न हो, वहां निवास करने वाले लोगों को आराम नहीं मिलता बल्कि उनका आराम हराम हो जाता है। इसलिए बेडरूम में रखी जानी वाली हर चीज़ का वास्तु के अनुसार होना ज़रूरी होता है। सबसे ज्यादा ज़रूरी होता है बिस्तर का वास्तु के अनुसार होना। तो आइए जानते है वास्तु विशेषज्ञों द्वारा बताई इससे जुड़ी खास बातें- 

वर्तमान समय की बात करें तो लोग स्थान के अभाव में बेड को नीचे से दीवाननुमा बनाकर उसमें सामान भर लेते हैं। जिसमें वह अपने घर का बहुत सा सामान उसमें  रखकर, घर में जगह बढ़ाते हैं। परंतु क्या आप ये जानते हैं कि ऐसा करने से जीवन में वास्तु दोष पैदा होता है। इन्हीं दोषों के चलते व्यक्ति को नींद का अभाव होने लगता है तथा परिवार में सुख-शांति की कमी हो जाती है। 

वास्तु विद्वान बताते हैं कि बिस्तर नीचे से हवादार व स्वच्छ होना चाहिए, इससे सकारात्मकता है संचार होता है तथा नकारात्मकता उर्जा दूर होती हैं। जिससे व्यक्ति अच्छी नींद ले पाता है।

इसके अलावा इसा बात का भी खास ध्यान रखना चाहिए कि बिस्तर हमेशा कक्ष के कोने में दीवार से सटाकर न लगा हो। माना जाता है कि इससे वायु का प्रवाह प्रभाबित होता है। 

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग अपने बेड के नीचे झाडू इत्यादि रखते हैं, जो वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता हैै। इससे आर्थिक पक्ष बुरी तरह से प्रभावित होता है। तो वहीं घर में परिवार को लोगों के बीच कलह-क्लेश बढ़ता है।

वास्तु के अनुसार बिस्तर सुव्यवस्थित समतल होना चाहिए। ध्यान रहे इसका कोई भी भाग अधिक उभरा या गड्ढ़ानुमा नहीं होना चाहिए। 

कुछ लोग गद्दा चादर आदि के नीचे भी कुछ न कुछ रखते हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा व्यक्ति को नित्यप्रति सुबह सोकर उठने के बाद शैया को संवारना चाहिए। 

ध्यान रहे बेड को घर में कक्ष के दक्षिणी एवं पश्चिमी हिस्से में रखा जाना चाहिए, ध्यान दें पलंग लकड़ी का होना लाभादायक होता है।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि उत्तर या उत्तर-पूर्व में भारी वस्तुओं को रखा जाना निषेध होता है। पलंग भारी वस्तुओं में आता है। इसलिए इसे इन दिशाओं में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि सोने के दौरान यह दिशा और भारी बन जाता है। अतः इसे दक्षिण-पश्चिम में रखना सबसे अच्छा होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News