Som Pradosh 2020 : आज बन रहे शुभ संयोग में जरुर करें ये उपाय

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2020 - 09:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Som Pradosh Vrat 2020 : प्रदोष का दिन भगवान शिव के प्रिय दिनों में से एक है। 1 वर्ष में लगभग 24 प्रदोष व्रत आते हैं। सप्ताह के 7 दिनों में जिस दिन भी प्रदोष व्रत आता है, उसका अपना विशेष महत्व होता है। सभी का पुण्य फल भी अलग-अलग होता है। हिंदू पौराणिक ग्रंथों में इस व्रत का खास महत्व बताया गया है। इस व्रत के प्रभाव से पापों का विनाश, मन की शुद्धि एवं शिव कृपा की प्राप्ति होती है। काल सर्प के दोष दूर करने के लिए किए गए उपाय शीघ्र फल देते हैं।

PunjabKesari Som Pradosh 2020

आज 20 अप्रैल, सोमवार का दिन भगवान शिव के निमित्त है। इस दिन सोम प्रदोष का आना शुभ संयोग का निर्माण कर रहा है। मान्यता है की इस रोज़ भोले बाबा बहुत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

PunjabKesari Som Pradosh 2020

चंद्रमा के कष्ट निवारण का सबसे बढ़िया उपाय है सूर्यास्त के बाद शिव-पार्वती की पूजा व अद्र्ध नारीश्वर की उपासना करें।

PunjabKesari Som Pradosh 2020
सुबह व शाम शिव चालीसा, रुद्राभिषेक और शिव महिमा का पाठ करें।

PunjabKesari Som Pradosh 2020
प्रदोष और प्रति सोमवार का व्रत रखें।

PunjabKesari Som Pradosh 2020
शिव जी को प्रसन्न करने के लिए आक के फूल, बेल पत्र, शमी के पत्ते, कच्चा दूध, धतूरा व सफेद फूल आदि अर्पित करें।

सुबह के समय शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से लाइफ में चल रही सभी टेंशन खत्म हो जाती हैं।

कालसर्प दोष से मुक्ति चाहते हैं तो शिवलिंग पर चांदी का नाग चढ़ाएं और घर में मोर पंख रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News