Solar Eclipse 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा

punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2022 - 08:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

इंदौर (मध्यप्रदेश) (एजैंसी) : सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की चाल दुनिया भर के खगोल प्रेमियों को 30 अप्रैल (शनिवार) को आंशिक सूर्यग्रहण का दृश्य दिखाएगी। हालांकि, उस वक्त भारत में रात होने के कारण देश में साल का यह पहला ग्रहण नजर नहीं आएगा। 

उज्जैन की प्रतिष्ठित शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘भारतीय मानक समय के मुताबिक आंशिक सूर्यग्रहण की शुरुआत 30 अप्रैल (शनिवार) और एक मई (रविवार) की दरम्यानी रात 12 बजकर 15 मिनट और तीन सेकंड पर होगी और यह रात दो बजकर 11 मिनट व दो सेकंड पर अपने चरम पर पहुंचेगा।’ 

उन्होंने बताया कि ग्रहण के चरम पर सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा कुछ इस तरह आ जाएगा कि पृथ्वीवासियों को सौरमंडल का मुखिया सूर्य 63.9 प्रतिशत ढंका नजर आएगा। गुप्त ने सूर्यग्रहण भारतीय समय के मुताबिक रविवार को तड़के चार बजकर सात मिनट व पांच सेकंड पर खत्म होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News