इन कामों को करने से मिल सकती है जीवन में हार

punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 02:00 PM (IST)

जीवन में ऐसे बहुत से काम होते हैं, जिन्हें नहीं करना चाहिए। हमारे धर्म-ग्रंथों में मनुष्य को कौन से काम करने चाहिए और कौन से नहीं करने चाहिए, इसके बारे में कई बातें बताई गई हैं। तो वहीं आज हम आपको शुक्रनीति के अनुसार 3 ऐसे कामों के बारे में बताएंगे, जिन्हें करना तो दूर बल्कि जिनके बारे में सोचना भी गलत होता है।

श्लोक
कूटेन व्यवहारं तु वृत्तिलोपं न कस्यचित्त।
न कुर्याच्चिवन्तयेत् कस्य मनसाप्यहितं कव्चित्।।

शुक्र निति के उपरोक्त श्लोक में आचार्य शुक्र देव ने तीन ऐसे कामों के बारे में बताया है जिनके बारे में हमें सोचना भी नहीं चाहिए। आइए जानते है कौनसे है वो तीन काम-
PunjabKesari
बुरा व्यवहार
शास्त्रों में हर किसी के साथ समान और प्रेम का व्यवहार करने की बात कही गई है। जो मनुष्य अमीर-गरीब, स्वस्थ-पीड़ित में भेद न करके सभी के लिए समान भावना रखता है और समान व्यवहार करता है, उस पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं और उसकी सभी इच्छाएं पूरी करते हैं।
PunjabKesari
आजीविका को नुकसान
कई लोगों का स्वभाव दूसरों की तरक्की से जलने वाला होता है। ऐसे लोग दूसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उनके लिए सही-गलत के कोई मायने नहीं होते। जिन लोगों के मन में छल-कपट या जलन जैसी भावनाएं रहती हैं, उन्हें भविष्य में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
PunjabKesari
हिंसा करना
कई लोगों का स्वभाव हिंसक या बहुत ज्यादा गुस्से वाला होता है। ऐसे लोग किसी को भी नुकसान पहुंचाने से पहले एक बार भी नहीं सोचते। हिंसा करना सभी धर्मों में गलत माना जाता है और ऐसा कर्म करने वाले को जीवन में कभी भी सुख या उन्नति नहीं मिल सकती।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News