श्री अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू, जानें महत्वपूर्ण जानकारी
punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2019 - 11:46 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
श्री अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होने जा रही है। यह यात्रा 15 अगस्त तक चलेगी। यात्रा से पहले भोलेनाथ के भक्तों के लिए अच्छी खबर यह है कि शिवलिंग का आकार पूर्ण है और बाबा बर्फानी विराट रूप में विराजमान हैं। यात्रा के रास्ते की सफाई आखिरी चरण में चल रही है। हालांकि यात्रा मार्ग से बर्फ हट गई है लेकिन यात्रा दौरान भक्तों को भारी बर्फ और प्रकृति का पूर्ण आनंद मिलेगा। फिलहाल गुफा के कपाट बंद हैं लेकिन ‘पंजाब केसरी’ आपको गुफा पर पहुंचे यात्रा आयोजकों द्वारा बनाई गई वीडियो में से बाबा बर्फानी की तस्वीर के दर्शन करवाने जा रहा है। यह वीडियो मंगलवार को बनाया गया है। इस रिपोर्ट में हम आपको यात्रा मार्ग पर हो रही तैयारियों, सुरक्षा के इंतजाम और मौसम सहित तमाम ऐसी जानकारियां उपलब्ध करवाने जा रहे हैं जो यात्रा के दौरान आपके काफी काम आएंगी। जानें, महत्वपूर्ण जानकारी-
यात्रा की दूरी
पहलगाम मार्ग से 32 किलोमीटर
बालटाल मार्ग से 14 किलोमीटर
पहलगाम
न्यूनतम तापमान 10
अधिकतम तापमान 27
मौसम साफ रहेगा
बालटाल
न्यूनतम तापमान 9
अधिकतम तापमान 20
मौसम साफ रहेगा
हैलीकाप्टर का किराया दोनों तरफ का
नीलगढ़ से पंचतरणी- 3608
पहलगाम से पंचतरणी- 6208
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त
भीड़ कम रखने के लिए रोजाना 7500 यात्री ही रवाना होंगे।
इन यात्रियों की सुरक्षा के लिए 30,000 से ज्यादा जवान तैनात।
सुरक्षाबलों की 30 कम्पनियों के अलावा पुलिस व सेना भी सुरक्षा में तैनात।
11 माऊंटेन रैस्क्यू और 12 एवलांच रैस्क्यू टीमें तैनात।
यात्रा मार्ग पर हाई रैजोल्यूशन सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए।
श्रद्धालुओं को ट्रैक करने के लिए यात्रा पर्ची पर बार कोड।
श्रद्धालुओं के वाहन जम्मू से बेस कैंप तक अद्र्धसैनिक बलों के काफिले के साथ जाएंगे।
श्राइन बोर्ड ने 3 लाख यात्रियों का बीमा करवाया।
इस वर्ष यात्रा 45 दिन की है।
इस वर्ष 3 लाख के करीब श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
यात्रा के आंकड़े
साल यात्रा की अवधि श्रद्धालु
2018 60 दिन 2,85,006
2017 40 दिन 2,60,003
2016 48 दिन 2,20,490
2015 59 दिन 3,52,771
2014 44 दिन 3,72,909
2013 55 दिन 3,53,969
मार्ग | दूरी | ऊंचाई |
चंदनवाड़ी से पिस्सुटॉप | 03 कि.मी. | 11000 |
पिस्सुटॉप से शेषनाग | 11 कि.मी. | 11730 |
शेषनाग से एम.जी. टॉप | 4 कि.मी. | 14500 |
एम.जी. टॉप से पंचतरणी | 8 कि.मी. | 12000 |
पंचतरणी से संगम | 2 कि.मी. | 11858 |
संगम से अमरनाथ गुफा | 03 कि.मी. | 13000 |