Shardiya Navratri 2021: नवरात्रि के दौरान घर लाएं ये चीजें, माता रानी होंगी प्रसन्न

punjabkesari.in Friday, Oct 08, 2021 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shardiya Navratri 2021: मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान कुछ चीजें घर लाई जाएं तो माता रानी जरूर प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

PunjabKesari Shardiya Navratri
आप घर में धन-समृद्धि लाने के लिए नवरात्रि के दौरान देवी लक्ष्मी का ऐसा चित्र लाएं जिसमें वह कमल पर विराजमान हों। इसके साथ ही उनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हो। कमल देवी लक्ष्मी का प्रिय फूल है। नवरात्रि में कमल का फूल या उससे संबंधित चित्र घर में लेकर आने से देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

नवरात्रि के दौरान महिलाओं को घर में सोलह श्रृंगार का सामान जरूर लाना चाहिए। इसे घर के मंदिर में स्थापित करने से मां दुर्गा की कृपा सदैव घर पर बनी रहती है।

PunjabKesari Shardiya Navratri

नवरात्रि के दौरान घर में सोने या चांदी का सिक्का लाना भी शुभ माना जाता है। सिक्के पर माता लक्ष्मी या भगवान गणेश का चित्र बना हुआ हो तो और भी शुभ होता है। अपने पर्स में सोने या चांदी का सिक्का जरूर रखें, इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

नवरात्रि में मां सरस्वती का प्रिय मोर पंख घर लाकर मंदिर में रखने से भी कई फायदे होते हैं। मोर पंख विद्यार्थियों के कमरे में रखने से उन्हें विद्या की प्राप्ति होती है। लॉकर के पास इसे रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है।

PunjabKesari Shardiya Navratri


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News