शनि ने बदली अपनी राशि, जानिए किस राशि पर होगा क्या असर?

punjabkesari.in Friday, Jan 24, 2020 - 11:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जैसे कि सब जानते ही हैं कि आज मौनी अमावस्या का दिन शास्त्रों में बहुत ही खास बताया गया है। कहते हैं कि इस दिन गंगा स्नान का महत्व होता है और बहुत से लोग आज गंगा स्नान करते हैं, किंतु जो लोग नहीं कर पाते वे घर पर ही स्नान के पानी में गंगा जल मिलाकर नहा सकते हैं। इसके साथ ही आझ शनि अपनी राशि बदल रहें है, जोकि वे मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस परिवर्तन की वजह से 12 राशियों पर इसका असर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कि शनि का ये राशि परिवर्तन किस पर करेगा क्या असर।
PunjabKesari, Shani Transit 2020, saturn transit 2020 effects
मेष: रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष: नई नौकरी या कंपनी की तलाश करने वाले जातकों के लिए साल 2020 शुभ साबित होगा। आय के साधनों का विकास होगा।
Follow us on Twitter
Follow us on Instagram
मिथुन: नौकरी-रोजगार में विवाद हो सकता है। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं साल 2020 अच्छा साबित होगा।

कर्क: व्यापार में वित्तीय सहायता मिलने का चांस है। व्यापार में परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। संतान की शादी या विवाह में खर्च होगा।

सिंह: नौकरी या व्यापार में प्रगति होगी। धन से संबंधित मामलोंन को लेकर सरत्क रहना होगा। नए रिश्ते बनेंगे। विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा।
PunjabKesari, Shani Transit 2020, saturn transit 2020 effects
कन्या: बिजनेस में वृद्धि और यश मिलेगा। नौकरी में कुछ हद तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

तुला: नौकरी में कार्य बदलता हुआ नजर आएगा। टीम का साथ कम मिलेगा। पारिवारिक कारणों से व्यवसाय में समस्या आ सकती है।

वृश्चिक: नौकरी अथवा व्यापार में प्रगति का अवसर मिलेगा। जो कार्य रुके हुए थे वे पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों में मान और सम्मान मिलेगा।

धनु: नौकरी या व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक कार्यों में धन खर्च होगा। घर में मांगलिक कार्य पूरे होंगे।

मकर: नौकरी में चुनौती या कार्य में दबाव महसूस कर सकते हैं। बेचैनी या घुटन का सामना कर सकते हैं। शरीर में आलस्य बना रहेगा।
PunjabKesari, Shani Transit 2020, saturn transit 2020 effects
कुंभ: नौकरी से संबंधित कार्यों को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी भी कार्य को पूरा करने में अधिक समय लगेगा।

मीन: शनि के गोचर से निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आय के साधन बढ़ेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News