Shani Retrograde: शनि होने जा रहे वक्री, जानें सिंह राशि का हाल

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2023 - 09:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Vakri 2023: आज बात करेंगे शनि वक्री के बारे में। शनि वक्री होने जा रहे हैं 17 जून से। 17 जून से 4 नवंबर तक लगभग 140 दिनों के लिए शनि वक्र अवस्था में रहेंगे। कई लोग इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं कि वक्री अवस्था क्या होती है। शनि हर साल वक्री होते हैं। सूर्य और चंद्रमा वक्री नहीं हो सकते। इन्हीं दो ग्रहों के हिसाब से कैलेंडर बनते हैं। राहु और केतु हमेशा वक्री रहते हैं। बुध साल के 90 दिन के आसपास वक्री रहते हैं। वक्र अवस्था सामान्य तौर पर जून के महीने से ही शुरू होती है। जब सूर्य ग्रहण लग जाता है, ग्रहों की पोजीशन ऐसी होती है, वो सूर्य से दूर चले जाते हैं। तो निश्चित तौर पर आपको इसके फल देखने को मिलते हैं। तो आइए जानते हैं इस वक्री से सिंह राशि वालों के जीवन में क्या बदलाव आएगा ?

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  
 

Effect of Saturn retrograde on Leo शनि वक्री का सिंह राशि पर प्रभाव: सिंह राशि एक ऐसी राशि है, जहां पर शनि अच्छे फल नहीं करते। शनि सूर्य की राशि है। सूर्य और शनि आपस में मित्र भाव नहीं रखते। शनि प्रबल दर्जे के मार्क हैं। यदि शनि आपकी कुंडली में वक्र अवस्था में हैं। फिलहाल शनि का गोचर आपकी कुंडली में सप्तम स्थान से हो रहा है। सप्तम स्थान में शनि सप्तम के फल करेंगे। यदि दशा, महादशा या अंतर्दशा चल रही है। इन दोनों भावों के फल आपको निश्चित तौर पर देखने को मिलेंगे।

छठा भाव रोग, ऋण, शत्रु का भाव है। किसी की गरंटी लेने से बचें। कर्ज आपके सिर पर चढ़ सकता है। शनि यहां पर सप्तम में गोचर कर रहे हैं। छठे से दूसरे में है। शनि आपके लग्न को देख भी रहे हैं। इसका मतलब आप ज्यादा जिद्दी हो सकते हैं। वैसे भी सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। शनि जब आपको सीधी दृष्टि से देखता है। अड़ने की कोशिश न करें। खान-पान पर ध्यान रखें। सप्तम भाव मार्क स्थान है। पार्टनर की हेल्थ को नजरअंदाज न करें। शनि की दसवीं दृष्टि चौथे भाव में जाएगी। बी.पी, शुगर को ध्यान में रखें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News