Shani Trayodashi: शुभ मुहूर्त में करें शिव पूजा, संतान संबंधित हर समस्या का होगा हल

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2020 - 07:30 AM (IST)

Follow us on Twitter

Shani Pradosh Vrat 2020: आज 21 मार्च, शनिवार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर शनि प्रदोष का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन प्रदोष काल यानि सूर्य अस्त होने के बाद तथा रात्रि से पहले के समय में भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा का विधान है। ये व्रत उन जातको के लिए खास फलदायी है, जिनकी कोई संतान नहीं है अथवा बच्चे तो हैं लेकिन कहने में नहीं है।

PunjabKesari Shani Pradosh Vrat 2020

शनि प्रदोष का शुभ मुहूर्त
21 मार्च की सुबह 7:55 से प्रदोष तिथि का आरंभ हो रहा है, जो 22 मार्च, रविवार की प्रात: 10:07 तक रहेगा। शनि प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त सायं 6:33 से लेकर रात 8:55 तक है।

PunjabKesari Shani Pradosh Vrat 2020

उपाय
शिव मंदिर में मूंग चढ़ाने से संतान सुख मिलता है।

बांस के हरे पत्तों को पीसकर दूध में मिला कर शिवलिंग पर अर्पित करें। जल्दी ही घर-आंगन में संतान की किलकारियां गूंजेगी। इसके अतिरिक्त डॉक्टर से भी सलाह लेते रहें।

संतान सुख में वृद्धि के लिए भगवान शिव को गेंहू चढ़ाएं।

PunjabKesari Shani Pradosh Vrat 2020

पूजा विधि
प्रदोषकाल के समय शिव मंदिर में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं। शिवलिंग पर गंगा जल से अभिषेक करें। फिर कम से कम 108 बार ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। शिव चालीसा का पाठ करें, फिर अंत में भगवान शिव की आरती करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News