10 जून को पड़ रही है इस वर्ष की शनि जयंती, जानिए कौन सी राशि होगी अधिक प्रभावित

punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 05:08 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
शनि ग्रह वायु तत्व और पश्चिम दिशा के स्वामी हैं। हमारे शास्त्रों में भी उल्लेख किया गया है कि शनि जयंती पर उनकी पूजा आराधना और अनुष्ठान करने से शनिदेव विशिष्ट फल प्रदान करते हैं। हमारे शास्त्रों और ज्योतिष के मुताबिक शनिदेव न्याय के देवता हैं। कर्म के कारक हैं। नवग्रहों में इनका एक महत्वपूर्ण स्थान है। मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों के ऊपर हमेशा कष्ट,गरीबी, बीमारी और धन संबंधी परेशानी होती है, उन्हें शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए और इस पूजा के लिए प्रत्येक शनिवार, शनि अमावस्या और शनि जयंती का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। बता दें इस बार शनि जयंती 10 जून को पड़ रही है।

शनिदेव के भक्ति भाव और तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शंकर  जी ने उन्हें  यह वरदान दिया था कि तुम नवग्रहों में सर्वश्रेष्ठ होंगे। तुम पृथ्वी लोक के न्यायाधीश और दंडाधिकारी रहोगे।  तुम ही लोगों को कर्मों के अनुसार न्याय और दण्ड दोगे। इस बार शनि जयंती का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, आईए जानते हैं-

इस समय धनु राशि, मकर राशि और कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती चल रही है मिथुन राशि और तुला राशि वालों पर ढैय्या चल रही है। इनके लिए थोड़ी दौड़ धूप रहेगी। कामकाज में भी रुकावट आ सकती है या कर्ज बढ़ सकता है। मन में नकारात्मक विचार आएंगे और परिवारिक मोर्चे पर भी थोड़ा सा असहज महसूस करेंगे। इन राशि वालों को झूठ छल कपट से दूर रहते हुए शनिदेव की विशेष पूजा करनी चाहिए।

इसके अलावा अन्य राशियों पर क्या असर पड़ेगा जानें यहां- 
मेष- राशि वालों के लिए शनि कर्म भाव में है, निश्चित ही नए कार्य का अनुभव होगा।
वृष- शनि धार्मिक भाव में है, जिससे यश और कीर्ति में वृद्धि होने के योग हैं।
कर्क- राशि वालों के लिए शनि सातवें भाव में है, इसके कारण पारिवारिक विवाद की संभावना बन रही है।  कार्य में भी परिवर्तन हो सकता है।
सिंह- राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन शत्रु पक्ष परेशान कर सकता है।
कन्या- राशि वालों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी और फल रुक-रुक मिलेगा।
वृश्चिक- राशि वालों के लिए शनि पराक्रम भाव में हैं।  नया काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन शत्रुओं से सावधान रहना होगा।
मीन- राशि वालों के लिए शनि धन भाव में हैं। जितनी मेहनत करेंगे, उतनी सफलता मिलेगी।

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News