Sawan 2022: बोलबम के नारों से गूंज उठा बिहार

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2022 - 01:35 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
पटना: महादेव का प्रिय महीना सावन के आज से शुरू होने के साथ ही बिहार बोल बम के नारों के साथ गूंजने लगा है और शिवभक्तों में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार नजर आ रहा है। हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत अधिक महत्व होता है। महादेव का प्रिय महीना सावन आज से शुरू हो गया है। इस साल सावन का महीना 14 जुलाई से 12 अगस्त तक रहेगा। इस पूरे माह में भगवान महादेव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि महादेव सिफर् जल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। जल अर्पित करके भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों के कष्टों का नाश कर उनकी समस्त मनोकामना पूर्ण करते हैं। श्रद्धालु भक्ति में सराबोर हैं। घरों में ही भोलेनाथ की भक्ति, पूजा-आराधना के साथ ॐ नम: शिवाय, हर-हर महादेव, बोलबम के जयकारे गूंजने लगे है। शिव भक्त मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ को गंगाजल, दूध, दही आदि से स्नान कराकर पुष्प और बेलपत्र अर्पण कर रहे हैं।सावन के हर सोमवार में बेल पत्र से भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा की जाती है। पहला सोमवार: 18 जुलाई को होगा।  
Sawan, Sawa, 2022, Sawan Starts, Sawan Maas Starts, Lord Shiv Ji, Shiv Ji, Shiv Puja, Shiv Pujan In Hindi, Sawan in Bihar, Bihar Sawan maonth Update, Dharm, Punjab Kesari
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari
सावन महीने में सोमवार के दिन को लेकर हिंदू धर्म में मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ एवं व्रत करने से भगवान शिव अपने भक्त पर प्रसन्न होते हैं। सोमवारी व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए सोमवारी व्रत किया था। सोमवार के व्रत का शिव की आराधना और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष महत्व है। पौराणिक कथा के अनुसार, सावन में समुद्र मंथन हुआ था। सृष्टि की रक्षा हेतु मंथन से निकले विष को भगवान भोलेनाथ पी गए थे. उनका कंठ नीला पड़ गया था। इसी कारण उनका नीलकंठ नाम पड़ा। समस्त देवी-देवताओं ने शिव जी राहत पहुंचाने और विष के प्रभाव को कम करने भगवान शिव पर शीतल जल अर्पित किया. तभी से शिव जी को जल बहुत प्रिय हैं. सावन में भोलेभंडारी का जलाभिषेक करने से वे प्रसन्न होते हैं।
Sawan, Sawa, 2022, Sawan Starts, Sawan Maas Starts, Lord Shiv Ji, Shiv Ji, Shiv Puja, Shiv Pujan In Hindi, Sawan in Bihar, Bihar Sawan maonth Update, Dharm, Punjab Kesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News