Saturn transit 2022: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शनि का राशि परिवर्तन !
punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 08:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shani transit 2022: शनिदेव इस साल यानी साल 2022 में दो बार अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि देव हर अढ़ाई साल के बाद अपनी राशि बदलते हैं और ज्योतिष के राशि चक्र की सभी 12 राशियों के भ्रमण में 30 साल लगाते हैं। एक राशि में अपना सफर पूरा करने के बाद शनि देव को उसी राशि में आने में 30 साल लग जाते हैं।
शनिदेव 29 अप्रैल 2022 को सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि 30 साल बाद अपनी कुम्भ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और उनके कुंभ में प्रवेश करते ही कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जायेगी। साथ ही मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी।
29 अप्रैल 2022 को शनि देव कुंभ राशि में आने के बाद सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे। इस बार विलक्षण संयोग भी बन रहा है कि 29 अप्रैल को मकर राशि से कुंभ राशि में जाने के अढाई महीने बाद 12 जुलाई 2022 को फिर उल्टी गति चलते हुए यानी वक्री अवस्था में शनिदेव फिर से मकर राशि में आ जाएंगे और 17 जनवरी 2023 तक मकर राशि में रहने के बाद फिर से कुंभ राशि में जाएंगे। इस तरह वर्ष 2022 में पहले 29 अप्रैल और फिर 12 जुलाई को शनि के दो बार राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस बारे में आपको बताया जाएगा।
हमारे ज्योतिष में और नवग्रहों में शनि देव को एक प्रमुख स्थान हासिल है। इन्हें न्याय का देवता और कर्म का कारक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि शनि देव जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिन पर उनकी क्रूर दृष्टि पड़ती है, उस व्यक्ति की मुसीबतें बढ़ जाती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि हमारे इसी जीवन में शनि हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं।
जन्म कुंडली में शनि की शुभ स्थिति जहां लाभ प्रदान करती है, वहीं अशुभ स्थिति जीवन में दिक्कत, परेशानी और आर्थिक संकटों का कारण भी बनती है। यही कारण है कि शनि देव को हर कोई शांत रखना चाहता है और हर कोई शनि की कृपा पाने को लालायित रहता है।
शनि देव नाराज होने पर धन में कमी लाते हैं, धन हानि कराते हैं। जॉब और बिजनेस में दिक्कतें पैदा करते हैं। यहां तक कि कई बार जॉब से भी व्यक्ति को हाथ धोना पड़ता है। इस दौरान रोग भी घेर लेते हैं, दांपत्य जीवन में भी दिक्कतें आने लगती हैं। व्यक्ति की जमा पूंजी नष्ट हो जाती है। कर्ज बढ़ जाता है।
शनिदेव अपनी साढ़ेसाती, ढैया और अपनी महादशा व अंर्तदशा में व्यक्ति को सबसे अधिक प्रभावित करते हैं। शनि देव व्यक्ति के कर्मों के आधार पर फल प्रदान करने वाले देवता के रूप में जाने जाते हैं।
वैदिक ज्योतिष में शनि को सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है और यह एक राशि में अढ़ाई साल तक रहते हैं। यही कारण है कि शनि का प्रभाव व्यक्ति अधिक समय तक रहता है।
29 अप्रैल 2022 को जब शनि देव अपना राशि परिवर्तन करेंगे तो तुला राशि वालों के लिए उनका राशि परिवर्तन कैसा रहेगा ? तुला राशि वाले क्या खोएंगे, क्या पाएंगे ..? उनके जीवन में क्या अच्छा रहेगा ? कहां दिक्कत रहेगी ? शनि तुला राशि वालों को कैसे फल प्रदान करेंगे और कहां सचेत रहना होगा।
तुला राशि शुक्र की राशि है और शनि देव तुला राशि में उच्च के होते हैं। यही नहीं तुला राशि वालों के लिए शनि चौथे व पांचवें भाव का स्वामी होकर योग कारक भी होते हैं।
साल 2022 की शुरुआत से लेकर 29 अप्रैल, 2022 तक शनि तुला राशि वालों के लिए चौथे भाव में स्थित होंगे। यहां बैठकर शनि पहले, छठें व 10 वें भाग पर प्रभाव डालेंगे । इस समय घर की सुख-शांति भंग हो सकती है। घर के सदस्यों के बीच मतभेद के साथ ही किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा भी सकता है। जो जातक इस अवधि में एक स्थान से दूसरे स्थान पर विस्थापित होने की योजना बना रहे हैं, उनका यह फ़ैसला सही साबित हो सकता है क्योंकि यह विस्थापन आपके जीवन में आनंद और ख़ुशी ला सकता है। इस समय आपकी अपनी मां के साथ आपसी समझ को लेकर कोई समस्या हो सकती है। उचित होगा कि इस समय अपनी मां की सेहत का विशेष ध्यान रखें। उन्हें समय-समय पर डॉक्टर को दिखाते रहें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें।
29 अप्रैल 2022 को शनि आपके 5वें भाव से गोचर करेंगे। यहां से 7वें, 11वें व दूसरे भाव पर प्रभाव डालेंगे। शनि का 5 वें भाग में गुर्जर करते हैं तुला राशि वालों को शनि की ढैया से अढ़ाई महीने के लिए मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा शनि पंचम भाव में आकर विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर लाएंगे क्योंकि पंचम भाव विद्या बुद्धि व संतान भाग होता है।
छात्रों के लिए अनेक सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अपने घर से निकलकर बाहर पढ़ाई कर रहे छात्रों को इस दौरान अच्छे अवसर प्राप्त होने की संभावना है। वहीं जो जातक ख़ुद के व्यवसाय में हैं, उन्हें इस दौरान अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं 12 जुलाई 2022 मंगलवार से शनि वापिस आपके चौथे भाव में गोचर करेंगे। जिसके चलते इस समय यदि आप अपना घर बनाने या ज़मीन ख़रीदने की योजना बनाते हैं तो आपको इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। अब घर बदलने की योजना पर भी काम कर सकते हैं लेकिन सुख-संपत्ति में कमी आ सकती है और किसी बात को लेकर परिवार में थोड़ी कलह रह सकती है।
उपाय: शनिवार के दिन काले या नीले रंग के वस्त्र पहनें और किसी बुजुर्ग महिला को काले रंग का ऊनी कपड़ा दान करें।
गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com