सुबह-सुबह दिख जाए ये लोग तो कभी न फेरे इनसे मुंह

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 10:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
प्रत्येक मानव के साथ उसके जीवन में अलग-अलग तरह की घटनाएं होती रहती है। इन सभी घटनाओं में से कुछ घटनाएं इंसान दिमाग मे रख लेता है तो वहीं बहुत घटनाएं भूल जाता है क्योंकि इस बारे में जानकारी बहुत कम लोगों को होती है कि हमारे जीवन में होने वाली हर घटना का हमारे जीवन से संबंध होता है। जी हां, मानव की जिंदगी में होने वाला हर उतार-चढ़ाव उसके जीवन की घटनाओं से संबंध रखता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी ही जानकारी देने जा रहे है। दरअसल हम आपको बताने जा रहे हैं शनिवार से जुड़ी कुछ घटनाएं जिन्हें बेहद शुभ माना जाता है। अर्थात अगर किसी के साथ मुख्य रूप से ये घटनाएं शनिवार के दिन हो तो इसका क्या प्रभाव होता है, तथा इसका हमारे जीवन का क्या संबंध होता है। तो आइए बिना देर किए जानते हैं कौन सी हं वो घटनाएं- 

शकुन शास्त्र में बताया गया है कि शनिवार के दिन यदि किसी व्यक्ति को कोई गरीब व्यक्ति या भिखारी मिल जाए तो इसे अशुभ नहीं बल्कि बेहद शुभ माना जाता है। अतः ऐसा हो तो गरीब व्यक्ति अपनी क्षमता अनुसार दान ज़रूर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव अधिक प्रसन्न होते हैं। जो व्यक्तिइस दिन किसी गरीब व जरूरमंद का अनादर करता है, उस पर शनिदेव रुष्ट हो जाते हैं। 
PunjabKesari, begger, गरीब, भिखारी

शनिवार की सुबह अगर आपको कोई सफाई कर्मचारी दिखता है तो उसे कुछ पैसे और काले रंग के कपड़े दान करें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

PunjabKesari
शनिवार के दिन अगर आपको सुबह काला कुत्ता दिखता है तो यह काफी शुभ माना जाता है। कुत्ते को शनिदेव का वाहन माना जाता है। शनिवार को अगर आपको काला कुत्ता दिख जाए तो उसे तेल लगी हुई रोटी या फिर बिस्किट आदि जरूर खिलाएं।

शनिदेव का पैर कमजोर हैं। इसलिए शनि का दान लेने वाले लंगड़े व्यक्ति को देखना शुभ माना जाता है। व्यक्ति को एक कांसे की कटोरी में तिल का तेल भर कर उसमें अपना मुख देखकर और काले कपड़े में काले उड़द, सवा किलो अनाज, दो लड्डू, फल, काला कोयला और लोह उसे दान देना चाहिए।

शनिवार को काली गाय दिखना भी शुभ माना जाता है। चोकर युक्त आटे की दो रोटी लेकर एक पर तेल और दूसरी पर शुद्ध घी लगाएं। तेल वाली रोटी पर थोड़ा मिष्ठान रखकर काली गाय को खिला दें। इससे शनिदेव खुश होते हैं।
PunjabKesari, शुद्ध घी, घी, Desi ghee, देसी घी

बता दें, शनिवार का दिन केवल शनिदेव को ही समर्पित नहीं होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा भी की जाती है। ऐसे में इस दिन शनिदेव के साथ-साथ हनुमान जी की भी पूजा की जाती है। जहां शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति के शनि दोष खत्म हो जाते हैं। वहीं, हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति भय मुक्त हो जाता है। ऐसे में कहा जाता है कि शनिवार के दिन बंदर का दिखना भी शुभ माना जाता है।

हनुमान जी को बल, बुद्धि और विद्या का प्रतीक माना जाता है। हनुमान जी को संकटमोचन के रूप में पूजा जाता है। शनिवार को हनुमान जी की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न रहते हैं। इस दिन सुबह- सुबह उठकर हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। हर शनिवार और मंगलवार को हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा इस दिन हनुमान जी को सिंदूर को गिला करके लगाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे आपके सभी कष्ट दूर होते हैं।
PunjabKesari, हनुमान जी, Hanuman ji, बजरंगबली, Bajrangbali
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News