संत निरंकारी मिशन ने शुरू किया अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता

punjabkesari.in Saturday, Apr 03, 2021 - 10:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (ब्यूरो): संत निरंकारी मिशन की प्रमुख सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल 21वें क्रिकेट टुर्नामेंट का शुभारंभ, संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा ग्राउंड में आज किया गया। इस वर्ष क्रिकेट टुर्नामेंट का मुख्य विषय ‘स्थिर मन, सहज जीवन’ है। यह क्रिकेट टुर्नामेंट 2 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलेगा। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश इत्यादि से आये हुए खिलाड़ी भाग ले रहे हैँ। 

इनमें से 48 टीमें प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं। क्रिकेट टुर्नामेंट में सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों की कोविड जांच भी कराई गई है। इसके अतिरिक्त कोविड-19 के सन्दर्भ में सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का उचित रूप से पालन किया जा रहा है।

क्रिकेट टुर्नामेंट का शुभारंभ बाबा हरदेव सिंह द्वारा बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में किया गया था। बाबा गुरबचन सिंह ने युवाओं की ऊर्जा को नया आयाम देने के लिए उन्हें सदैव ही खेलों के लिए प्रेरित किया ताकि उनकी ऊर्जा को उपयुक्त दिशा देकर, देश एवं समाज का सुंदर निर्माण तथा समुचित विकास किया जा सके।

बता दें कि वर्तमान समय में सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज भी समय-समय पर एक नई ऊर्जा के साथ विभिन्न खेलों का आयोजन करके युवाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसमें निरंकारी यूथ सिम्पोजियम और निरंकारी सेवादल सिम्पोजियम जैसे कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। वह सदैव ही शारिरिक व्यायाम एवं खेलों के प्रति प्रोत्साहन पर बल देते आ रहे हैं। निरंकारी प्रदर्शनी भी इस क्रिकेट टुर्नामेंट का एक महत्वपूर्ण अंग है जो बाबा गुरबचन सिंह के प्रेरणादायी जीवन एवं उनकी शिक्षाओं पर आधारित हैै।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News