कोरोना काल में करें इन मंत्रों का जप, रोगों से दिला सकता है छुटकारा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 09, 2021 - 12:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
शास्त्रों में कई तरह मंत्रों बताए गए हैं, मगर इन मंत्रों का इस्तेमाल कब कैसे करना चाहिए। कई बार इस बारे में समझना लोगों के लिए थोड़ा कठिन हो जाता है। तो अगर आप में से भी कुछ लोग ऐसे हैं जो ये नहीं जानते कि किस मंत्र का उपयोग कहां व कैसे करना चाहिए।

वर्तमान समय में लगभग हर घर में कोई न कोई बीमारी ने घर कर रखा है। खासतौर पर देश में 2019 वर्ष से फैैली महामारी ने हुड़दंग मचा रखा है। इससे न केवल लोगों की जानें जा रही हैं बल्कि ये बीमारी हर तरह से लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है। ऐसे में जहां एक तरफ़ कोविड से जुड़ी गाइडलाइन्स को अपनाया जा रहा है। तो वहीं दूसरी लोग हवन, यज्ञ व पूजा आदि कर रहे हैं। ताकि जल्द से जल्द इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सके। 

ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ मंत्र बताने जा रहे हैं, जिनका जप करने से व्यक्ति को कई तरह के रोगों से छुटकारा मिल सकता है। 

श्री नृसिंह देव का मंत्र
ध्याये न्नृसिंहं तरुणार्कनेत्रं सिताम्बुजातं ज्वलिताग्रिवक्त्रम्।
अनादिमध्यान्तमजं पुराणं परात्परेशं जगतां निधानम्।।

गायत्री माता का मंत्र
।।ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।।

सूर्य देव का मंत्र
नमःसूर्याय शान्ताय सर्वरोग निवारिणे
आयु आरोग्य मैवास और देव देहि देवः जगत्पते
नमः सूर्याय शांताय सर्वग्रह निवारिणे
आयुर आरोग्य मसेवल्लम देहि देह जगत्पते*

श्री गणेश आरोग्य मंत्र
ॐ नमो सिद्धिविनायकाय सर्वकारकत्रै सर्वविघ्न प्रशमनाय
सर्वरोग निवारणाय सर्वजन सर्वस्वी-आकर्षणाय श्रीं ॐ स्वाहा।

ध्यान रहें इन मंत्रों का जप सच्ची श्रद्धा से करना चाहिए। ज्योतिष मान्यता है कि जो व्यक्ति इन मंत्रों का उच्चारण श्रद्धा पूर्वक करता है उसे अपने रोगों से जल्द छुटकारा मिलता है। साथ ही साथ जीवन में खुशियों का आगमन होता है।  

)नोट- पंजाब केसरी ऐसे किसी भी बात की पुष्टि नहीं करता, तमाम दी गई जानकारी धार्मिक व ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं। )
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News