Raksha Bandhan 2021: राशि अनुसार बांधें भाई की कलाई पर राखी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 04:06 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
प्रत्येक वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार यह पर्व भाइयों बहन के स्नेह को दर्शाता है। इसलिए बस की बात करें तो कोरोना के देश में प्रवेश करने के बाद ना केवल यह त्योहार बल्कि कोई भी त्यौहार धूमधाम से नहीं मनाया गया। परंतु इस बार करुणा के मामलों में आई कमी के मद्देनजर अब धीरे-धीरे सब पहले जैसा हो रहा है हालांकि इस बार भी राखी का त्यौहार नियमों के तहत ही मनाया जाएगा।

राखी के इस पर्व पर हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि राशि के अनुसार बहनों को अपने भाइयों को कौन सी राखी बांधना शुभकारी रहेगा। ज्योतिष व वास्तु शास्त्र में इस बारे में बखूबी जानकारी दी गई है तो चलिए ना करते जानते हैं राशि अनुसार आपको कौन से राखी बनवाने चाहिए।

मेष
लाल रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है, इससे उनके जीवन में भरपूर ऊर्जा बनी रहती है।

वृष
भाई को नीले रंग की राखी पहनाएं तो उसके लिए शुभ होगा, इससे उन्हें बेहतर परिणाम भी मिलेंगे।

मिथुन
भाई को हरे रंग की राखी बांध सकते हैं इससे सुखी, समृद्ध और दीर्घायु होते हैं।

कर्क
पीले या फिर चमकीले सफेद रंग की राखी बांध सकते हैं, इस रंग से जीवन में भरपूर खुशहाली आएगी।

सिंह
भाई के लिए पीले-लाल रंग की राखी बांधना शुभ होगा।

कन्या
भाई को हरे रंग की राखी बांधें। इससे ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है व भाई-बहन के बीच प्रेम बना रहता है।

तुला
नीले या फिर सफेद रंग की राखी बांधनी शुभ होगी।

वृश्चिक
आप लोग लाल, सिंदूरी और गहरा गुलाबी रंग की राखी बांधें।

धनु
सुनहरे पीले रंग की या केसरिया राखी बांधें।

मकर
अपने भाई को नीले रंग की राखी पहनाएं। भाई-बहन के रिश्ते में मजबूत आएगी। 

कुंभ
रूद्राक्ष की राखी या फिर आसमानी रंग की राखी कुंभ राशि वालों के लिए उत्तम होगी।

मीन
मीन राशि के जातकों को सुनहरा, हरा, जामुनी व पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News