Deepavali 2021: आज बनेगा ‘चार ग्रहों का दुर्लभ संयोग’, मिलेंगे शुभ परिणाम

punjabkesari.in Thursday, Nov 04, 2021 - 09:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Diwali 2021: आज सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला दीपावली का त्योहार 4 नवम्बर दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पर पधारती हैं और उन्हें धन-धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। ज्योतिष के अनुसार इस बार की दीपावली और भी अधिक शुभ फल प्रदान करने वाली है क्योंकि इस बार 4 ग्रहों की युति से दीपावली पर बहुत ही शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। इस संयोग में लक्ष्मी, गणेश का पूजन करने पर यह दीपावली जातकों के लिए और भी अधिक सम्पन्नता प्रदान करने वाली सिद्ध होगी। तो चलिए जानते हैं कि कौन से ग्रह बना रहे हैं दीपावली पर शुभ संयोग।

PunjabKesari Planetary Positions on Diwali
इन ग्रहों की युति से बन रहा है शुभ संयोग
दीपावली को सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला पर्व कहा गया है इसलिए यह त्योहार सभी के लिए बहुत ही खास होता है। ज्योतिष के अनुसार इस बार की दीपावली जातकों के लिए और भी ज्यादा खास होने वाली है क्योंकि इस दौरान ग्रहों के राजा सूर्य, ग्रहों के राजकुमार बुध, ग्रहों के सेनापति मंगल और मन के कारक चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। इस तरह से दीपावली पर चतुर्ग्रही योग बन रहा है। 

PunjabKesari Planetary Positions on Diwali
शुभ फल प्रदान करेगा यह शानदार योग 
इस बार दीपावली पर सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा ये चारों ग्रह तुला राशि में होंगे और तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है।

दीपावली पर धन की देवी लक्ष्मी का पूजन किया जाता है तो वहीं ज्योतिष में शुक्र को धन-वैभव, भौतिक सुख-सुविधा प्रदान करने वाला कारक ग्रह माना गया है।

इस तरह से तुला राशि में चतुर्ग्रही योग बनना शुभ माना जा रहा है।

PunjabKesari Planetary Positions on Diwali


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News