पितृ पक्ष 2019ः आज शाम सूर्यास्त से पहले ज़रूर कर लें इन मंत्रों का जाप

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 04:37 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
इस बात को तो सब जानते ही हैं कि पितृ पक्ष चल रहा है और ये पितृ पक्ष का आखिरी रविवार है। ऐसे में अगर आप धन पाने की इच्छा रखते हैं तो पितृ पक्ष के इस रविवार को सूर्य संबंधी एक उपाय कर लेने से आप मालामाल बन सकते हैं। सूर्य देव एवं पूर्वज पित्रों की कृपा से इस उपाय के बाद आपके जीवन में आने सभी समस्याएं, बाधाएं सदैव के लिए खत्म हो सकती है। 
PunjabKesari
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान सूर्यदेव को नवग्रहों का राजा और प्राणी मात्र का प्राण दाता कहा जाता है। सूर्य प्रकाश पुंज है और हमारे दिवंगत पितृ को प्रकाश माना जाता है। अगर पितृ पक्ष वाले रविवार के दिन लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनकर सूर्य देव की पूजा-उपासना करने एवं उनके इन महाशक्ति शाली मंत्रों का जप करने से कोई भी अपने जीवन में मालामाल बन सकता है। 

इस दिन इन वस्तुओं का दान भी करना चाहिए- गुड़, गेहूं, तांबा, रूबि माणिक्य, लाल पुष्प, खस, मैनसिल आदि का दान करें। आदि देव भगवान श्री सूर्य देव के इन महाशक्तिशाली मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र का जप सूर्योदय के समय 251 बार एवं सूर्यास्त के समय 108 बार करने से जीवन की समस्याओं का अंत होने लगता है। मंत्र जप के समय गाय के घी का दीपक जलते रहना चाहिए। ये उपाय अपने घर के पूजा स्थल में ही करना है। 
PunjabKesari
सूर्य मंत्र 
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः 

ॐ घृणि सूर्याय नमः 

ॐ मित्राय नम: 

ॐ रवये नम: 

ॐ सूर्याय नम: 

ॐ भानवे नम:

ॐ पुष्णे नम: 

ॐ मारिचाये नम: 

ॐ आदित्याय नम: 

ॐ भाष्कराय नम: 

ॐ आर्काय नम: 

 ॐ खगये नम: 

उक्त मंत्रों का जप करते समय भगवान सूर्यदेव से अपनी समस्या निवारण की प्रार्थना भी करते रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News