Navratri Date 2020: नवरात्रि में कुछ नया खरिदने के लिए इस दिन का करें चयन

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2020 - 05:19 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Navratri Date 2020: कल 17 अक्तूबर से नव दुर्गा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र आरंभ होगा। नौ दिनों तक देवी के नौ रूपों की पूजा होगी। इन 9 दिनों में शादी- विवाह को छोड़कर कोई भी शुभ काम किया जा सकता है। 2020 में ग्रह-नक्षत्रों का संयोग कुछ इस तरह से बन रहा है की नवरात्र के हर दिन शुभता के योग बन रहे हैं। नई वस्तुओं की शॉपिंग करने के लिए मां की उपासना के दिन विशेष महत्व रखते हैं। लोक मान्यता के अनुसार नवरात्र के दिनों में खरीदी गई नई वस्तुएं या किसी भी नए काम का शुभारंभ करने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। आइए जानें, शारदीय नवरात्र 2020 में कौन-कौन से शुभ संयोग बनाएंगे और कुछ नया खरिदने के लिए किस दिन का चयन करना होगा।

PunjabKesari Navratri Shopping
Shardiya Navratri 2020 Shubh Muhurat Date Time: सनातन पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्र 2020 में तिथि, वार और नक्षत्रों के मंगलमयी संयोग से हर दिन खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त बन रहा है।  चार सर्वार्थसिद्धि, एक त्रिपुष्कर और चार रवियोग का निर्माण होगा। इसके अतिरिक्त सौभाग्य, धृति और आनंद योग भी बनेंगे। किसी भी नई चीज की खरीद-बिक्री अथवा प्रॉपर्टी में निवेश से छप्पर फाड़ लाभ होगा।

Navratri shopping: ये हैं नया वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त- 19, 25 और 26 अक्तूबर

PunjabKesari Navratri Shopping
Navratri Shopping Offers: प्रॉपर्टी संबंधित कामों के लिए शुभ मुहूर्त-  22 अक्तूबर
17 अक्टूबर, शनिवार - सर्वार्थसिद्धि योग
18 अक्टूबर, रविवार - त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि योग
19 अक्टूबर, सोमवार - सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग
20 अक्टूबर, मंगलवार - सौभाग्य और शोभन योग
21 अक्टूबर, बुधवार - रवियोग
22 अक्टूबर, गुरुवार - सुकर्मा और प्रजापति योग
23 अक्टूबर, शुक्रवार - धृति और आनंद योग
24 अक्टूबर, शनिवार - सर्वार्थसिद्धि योग
25 अक्टूबर, रविवार - रवियोग
26 अक्टूबर, सोमवार - रवियोग

PunjabKesari Navratri Shopping


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News