Motivational Concept: लगातार प्रयास करने से मिलती है सफलता

punjabkesari.in Thursday, May 19, 2022 - 11:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
स्कॉटलैंड में रॉबर्ट ब्रूस नाम का लोकप्रिय राजा राज करता था। उसके राज्य में चारों ओर शांति, सुख-समृद्धि फैली हुई थी। एक दिन इंगलैंड के राजा ने स्कॉटलैंड पर आक्रमण कर दिया और रॉबर्ट ब्रूस की इसमें हार हो गई। स्कॉटलैंड पर इंगलैंड का कब्जा हो गया। 

हालांकि रॉबर्ट ब्रूस ने मन से हार नहीं मानी वह अपने राज्य को आजाद कराना चाहता था। कुछ दिनों बाद उसने अपनी सेना पुन: एकत्र की और इंगलैंड की सेना पर आक्रमण कर दिया लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा।

रॉबर्ट ब्रूस ने यह प्रयास लगभग 14 बार किया परन्तु हर बार उसे पराजय का सामना करना पड़ा। अब वह पूरी तरह से शरीर और मन से टूट चुका था। उसे लगने लगा था कि वह अब अपने राज्य को कभी भी आजाद नहीं करा पाएगा।

एक दिन वह एक गुफा में छिपा हुआ था। उसने देखा कि एक मकड़ी गुफा की छत पर जाला बुनने का प्रयास कर रही थी। वह बार-बार गुफा की छत पर चढ़ती और फिसल कर नीचे गिर जाती। यह क्रम लगातार चलता रहा। एक समय ऐसा भी आया जब मकड़ी छत पर चढ़ कर जाला बुनने में कामयाब हो गई। 

यह देखकर रॉबर्ट ब्रूस सोचने लगा कि क्या वह मकड़ी से भी गया-गुजरा है। जब उसने हार नहीं मानी तो वह तो फिर भी एक राजा है। उसने अपनी सेना को पुन: एकत्र किया और युद्ध लड़ा। इस युद्ध में राजा रॉबर्ट ब्रूस ने जीत हासिल की और अपना खोया हुआ राज्य व सम्मान पुन: प्राप्त किया। इसी प्रकार जीवन में भी हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए। लगातार प्रयास करते रहना चाहिए सफलता एक न एक दिन अवश्य मिलेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News