Motivational Concept: जहां धर्म वहां विजय

punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 12:02 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
रूपनगर में एक दानी और धर्मात्मा राजा शासन करता था। एक दिन उनके पास एक साधु आया और बोला, ‘‘महाराज, आप बारह साल के लिए अपना राज्य दे दीजिए या अपना धर्म दे दीजिए।’’ 
PunjabKesari Motivational Concept, Inspirational Theme, Motivational Theme, Inspirational Story, Punjab Kesari Curiosity, Religious theme, Dharm, Punjab Kesari
राजा बोला, ‘‘धर्म तो नहीं दे पाऊंगा। आप मेरा राज्य ले सकते हैं।’’ 

साधु राज गद्दी पर बैठा और राजा जंगल की ओर चल पड़ा। जंगल में राजा को एक युवती मिली। उसने बताया कि वह आनंदपुर राज्य की राजकुमारी है। शत्रुओं ने उसके पिता की हत्या कर राज्य हड़प लिया है।

उस युवती के कहने पर राजा ने एक दूसरे नगर में रहना स्वीकार कर लिया। जब भी राजा को किसी वस्तु की आवश्यकता होती वह युवती मदद करती। एक दिन उस राजा से उस नगर का राजा मिला। दोनों में दोस्ती हो गई। 
PunjabKesari Motivational Concept, Inspirational Theme, Motivational Theme, Inspirational Story, Punjab Kesari Curiosity, Religious theme, Dharm, Punjab Kesari
एक दिन उस विस्थापित राजा ने नगर के राजा और उसके सैनिकों को भोज पर बुलाया। नगर का राजा यह देखकर हैरान था कि उस विस्थापित राजा ने इतना सारा इंतजाम कैसे किया। विस्थापित राजा खुद भी हैरान था। तब उसने उस युवती से पूछा, ‘‘तुमने इतने कम समय में ये सारी व्यवस्थाएं कैसे कीं?’’

उस युवती ने राजा से कहा, ‘‘आपका राज्य संभालने का वक्त आ गया है। अब जाकर राज्य संभालें। मैं युवती नहीं, धर्म हूं। एक दिन आपने राजपाट छोड़कर मुझे बचाया था इसलिए मैंने आपकी मदद की। जो धर्म को जानकर उसकी रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। जहां धर्म है, वहां विजय है इसलिए धर्म को गहराई से समझना आवश्यक है।’’
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News