Swami Vivekananda: मुश्किलों का सामना करने से कभी न घबराएं

punjabkesari.in Thursday, Oct 28, 2021 - 12:03 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
एक बार स्वामी विवेकानंद बनारस में मां दुर्गा जी के मंदिर के समीप से निकल रहे थे कि तभी वहां मौजूद बहुत सारे बंदरों ने उन्हें घेर लिया। वे उनसे प्रसाद छीनने लगे, उन्हें डराने भी लगे। स्वामी जी बहुत भयभीत हो गए और खुद को बचाने के लिए भागने लगे। बंदर उनके पीछे-पीछे दौडऩे लगे।

पास खड़े एक वृद्ध संन्यासी यह सब देख रहे थे, उन्होंने स्वामी जी को रोका और कहा, ‘‘रुको। डरो मत, उनका सामना करो और देखो क्या होता है। वृद्ध संन्यासी की बात सुनकर स्वामी जी तुरन्त पलटे और बंदरों के तरफ बढऩे लगे। उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा  जब  उनके ऐसा करते ही सभी बंदर तुरन्त भाग गए। उन्होंने वृद्ध संन्यासी को इस सलाह के लिए बहुत धन्यवाद दिया।

इस घटना से स्वामी जी को एक गंभीर सीख मिली और कई सालों बाद उन्होंने एक संबोधन में इसका जिक्र भी किया और कहा, ‘‘यदि तुम कभी किसी चीज से भयभीत हो, तो उससे भागो मत, पलटो और सामना करो। वाकई, यदि हम भी अपने जीवन में आई समस्याओं का सामना करें तो बहुत-सी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।’’
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News