Motivational Concept: स्वयं को अच्छे कामों में लगाएं

punjabkesari.in Thursday, Sep 09, 2021 - 11:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
प्रत्येक गुरु अपने छात्रों को अपने विशेष तरीके से शिक्षा प्रदान करता है। कोई सरल तरीके से तो कोई कठिन तरीके से। ऐसे ही एक यहूदी संत सि शा अपने अनोखे ढंग से लोगों को शिक्षित करने के लिए वि यात थे।

उनके पड़ोस में एक दुराचारी व्यक्ति रहता था। उसकी हरकतें देख कर संत को बहुत दुख हुआ। संत ने सोचा इसे कुछ अलग तरीके से ही सुधारा जा सकता है। उन्होंने उसके बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर ली। उन्हें पता चला कि वह दुराचारी व्यक्ति शतरंज का शौकीन था। एक दिन उन्होंने उसे शतरंज खेलने के लिए आमंत्रित किया।

संत देखना चाहते थे कि वह किस तरह से खेलता है। खेल के दौरान सि शा ने जान-बूझ कर गलत चाल चली। जब वह उनके मोहरे मारने लगा तो ‘माफ कीजिए’ कह कर वह चाल वापस लेने लगे। उस व्यक्ति ने कोई आपत्ति नहीं की और चाल वापस लेने दी।

थोड़े देर बाद सि शा ने फिर से गलत चाल चली और माफी मांगते हुए अपनी चाल वापस लेनी चाही। इस बार वह व्यक्ति नाराज हो गया और बोला, ‘‘मैंने एक बार मोहरा वापस क्या लेने दिया, आप तो बार-बार चाल वापस लेने को कहते हैं। मैं ऐसा नहीं करने दूंगा।’’

तब सि शा ने हंस कर कहा, ‘‘भाई तुम खेल में मेरी दो गलत चालों को नजरअंदाज करने को राजी नहीं हो लेकिन अपनी जिंदगी में गलत चालें चल कर चाहते हो कि ईश्वर उन्हें हमेशा नजरअंदाज करते रहें लेकिन ध्यान रखो गलत चालों का अंजाम कभी अच्छा नहीं होता। जिस तरह मेरे द्वारा गलत चाल चलने पर मैं शतरंज में बुरी तरह हार सकता था, वैसे ही तुम भी जिंदगी की शतरंज में खराब चालें चलकर हारने वाले हो। इस बात को समझो कि दुनिया में रहना है तो बुरे कर्मों का त्याग कर स्वयं को अच्छे कामों में लगाना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News