इन पौधों को घर में रखने से धन संबंधी समस्या होंगी खत्म

punjabkesari.in Saturday, Jan 27, 2018 - 02:09 PM (IST)

कई बार व्यक्ति को हर तरफ से नुक्सान का सामना करना पड़ता है, जैसे आमदनी में घाटा, नौकरी व बिजनैस में नुक्सान आदि। परंतु इन सब बातों का कारण घर से जुड़े पेड़-पौधों से हो सकता है, इसके बारे में व्यक्ति सोच भी नहीं सकता। वास्तु की माने तो पेड़-पौधे भी धन-संपत्ति के मामले में घर पर बहुत प्रभाव डालते हैं। तो आईए जानें एेसे पेड़-पौधों के बारे में जिनकी जड़ तक लक्ष्मी जी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

घर की उत्तर या पूर्व दिशा में या फिर उत्तर-पूर्व के कोने में कम ऊंचाई वाले पौधे जैसे तुलसी, गेंदा, आंवला, चम्पा, चमेली, शंखपुष्पी, बहेड़ा आदि लगाने चाहिए। ये पौधे घर में बरकत बढ़ाते हैं। इनसे दरिद्रता और दुर्भाग्य भी खत्म हो जाता है। इनके अलावा ये हवा और वातावरण को शुद्ध करते हैं। उत्तर-पूर्व दिशा में ये छोटे पौधे होने से उगते सूर्य की सकारात्मक और शक्तिशाली किरणें आसानी से घर में प्रवेश कर सकती हैं। इनमें से कुछ पौधोंं की जड़ को घर में पैसों के साथ रखने से धन संबंधी का फायदा तो होता ही है। इसके साथ मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से घर की बरकत भी बढ़ने लगती है।


पैसों से संबंधी समस्या से परेशान लोगों को वनस्पति ज्योतिष के अनुसार कुछ खास पेड़-पौधों की जड़ लेकर घर में रखनी चाहिए जिससे धन संबंधी समस्या खत्म हो जाती है।


मदार की जड़
रविपुष्प में लाई गई मदार की जड़ को दाहिने हाथ में धारण करने से आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होती है। 

PunjabKesari
 

शंखपुष्पी की जड़
शंखपुष्पी की जड़ को शुभ मुहूर्त में लाकर चांदी के डिब्बी में घर की तिजीरो में रखने से धन-संपत्ति में कोई कमी नहीं आती। इसे धन और समृद्धि दायक माना जाता है। 

PunjabKesari
 

बेहड़ा की जड़
बेहड़ा की जड़ या केवल इसके एक पत्ते को धन रखने वाली जगह पर रखने से घर में किसी प्रकार की द्ररिद्रता नही रहती।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News