Mithun Sankranti 2021: 1 महीने तक करें ये काम, जागेगा सोया भाग्य

punjabkesari.in Tuesday, Jun 15, 2021 - 01:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mithun Sankranti 2021: भगवान सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। जब ये एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं तो इस राशि परिवर्तन की बदौलत ही मौसम का भी परिवर्तन होता है। सूर्य का गतिमान होना हर प्रकार से धरतीवासियों के जीवन को प्रभावित करता है। प्रत्येक माह उनका एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश बड़े बदलाव लाता है, फिर चाहे बात सरकारी मामलों की हो, आम जनमानस की या देश-विदेश की। सूर्य देव मिथुन राशि में आज 15 जून, मंगलवार को प्रात: 5 बजकर 49 मिनट पर प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि में सूर्य देव 16 जुलाई 2021 तक रहेंगे। उनका मिथुन राशि में प्रवेश जहां एक ओर आषाढ़ माह की शुरुआत दर्शाता है वहीं आम जन जीवन को मिथुन राशि के प्रभावों से प्रभावित करता है। 

PunjabKesari Mithun Sankranti

Sun transit in gemini surya rashi parivartan 2021: मिथुन बुध ग्रह की राशि है। सूर्य और बुध ग्रह का परस्पर सम्बन्ध मैत्री भाव माना गया है तो मिथुन संक्रांति कई शुभ फल प्रदान करने वाली होती है। बुद्ध के घर में सूर्य का गोचर फाइनेंस से जुड़े मामलों में विशेष लाभ देगा। इस राशि परिवर्तन का सीधा असर व्यापार में देखने को मिलेगा। बैंक, फाइनेंस, सरकारी कार्यालयों, कलर्कियल जॉब, लेखाकारों, वकालत, विद्यार्थी जीवन, करंसी के काम इत्यादि ये सभी क्षेत्र से जुड़े लोग प्रभावित होंगे। कैसे बनाएं इस संक्रांति को खास जिससे की पूरे माह आपको लाभ मिलता रहे। आइए जानते हैं, कुछ छोटे परंतु अचूक उपाय, जो की धन के रास्ते आसान कर देंगे। 

PunjabKesari Mithun Sankranti

Mithun sankranti 2021 upay

मिथुन संक्रांति पर उन लोगों के लिए सुनहरा अवसर है, जिन लोगों का व्यापार में कुछ बुरा समय चल रहा है। आज के दिन से लेकर पूरे माह तक एक तांबे का सिक्का अपने गले में धारण करें। व्यापार में दुगुनी सफलता प्राप्त होगी। धन की आवक ठीक रहेगी।

मिथुन संक्रांति के अवसर पर अपने घर के मुख्य द्वार पर एक तांबे का गोल छेद वाला सिक्का सफेद धागे में पिरोकर लटका दें। सरकारी कामों में चल रही परेशानी दूर होगी। न्यायिक कामों में सफ़लता मिलेगी।

अगर वाणी से जुड़े रोज़गार से आपका जीवन यापन चलता है तो तांबे का एक लोटा लें। उसमें हरी मूंग भरकर उसे मां दुर्गा को चढ़ाएं। सुनहरे मौके और तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे। आपकी सोच से भी अधिक लाभ होगा।

PunjabKesari Mithun Sankranti

स्टॉक और फाइनेंस से जुड़े मामलों में लाभ के लिए ये समय बहुत उपयुक्त है। रोजाना फिटकरी से दांत साफ करें। किसी किन्नर को गेहूं की रोटी और गुड़ दान करें। ज़बरदस्त लाभ मिलेंगे।

अपने सोए भाग को जगाने का इससे अच्छा अवसर नहीं मिलेगा। संक्रांति की शुरुआत से संक्रांति की समाप्ति तक अपने पिता के पांव हाथ लगाएं और बहन या बेटी को रोज़ एक रुपए का सिक्का दें। आपकी किस्मत खुल जाएगी।

शुभ-लाभ के लिए घर की पूर्व दिशा में सूर्यदेव के साथ सात घोड़ों की तस्वीर लगाएं। किचन में तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने से अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा भंडार में कोई कमी नहीं आने देती। बच्चों के स्टडी रूम में सूर्यदेव की प्रतिमा लगाने से उनकी बुद्धि कुशाग्र होती है और एकाग्रता बनी रहती है।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  

PunjabKesari Mithun Sankranti


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News